Advertisment

Parliament Monsoon Session LIVE : राज्य सभा की कार्यवाही 23 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र में बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर विपक्षी दलों ने चिंता जताई है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन नोटिस देकर इस प्रक्रिया पर चर्चा की मांग की है।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
New Update
Rajya Sabha

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क | देश के दोनों सदनों में 21 जुलाई से शुरू मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। कार्यवाही के पहले दिन विपक्ष द्वारा जबरदस्त हंगामे के बाद पूरे दिन कार्यवाही तीन बार स्थगित हुई। सत्र के दूसरे दिन भी उप-राष्ट्रपति द्वारा अचानक इस्तीफा देने को राज्यसभा में मुद्दा बनाया जा सकता है। दोनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। 

वोटर लिस्ट अपडेट पर मुद्दे पर चर्चा की मांग

फिलहाल कई विपक्षी नेता बिहार वोटर लिस्ट अपडेट पर मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। मानसून सत्र में संजय सिंह AAP राज्यसभा सांसद ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है। बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा की मांग की है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तत्काल मामले और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए इसके खतरे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

मानसून सत्र 21 अगस्त तक प्रस्तावित

Advertisment

बता दें, यह मानसून सत्र 21 जुलाई से लेकर 21 अगस्त तक चलेगा। यह सत्र 32 दिन तक चलेगा। इस दौरान 21 बैठकें होंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए संसद के दोनों सदन 12 अगस्त से 17 अगस्त तक स्थगित रहेंगे। इसके बाद 18 अगस्त को सत्र फिर से शुरू होगा। 

Parliament Monsoon Session | parliament monsoon session 2025 | Raj Sabha | Lok Sabha 

  • Jul 22, 2025 14:20 IST

    राज्य सभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

    राज्य सभा की कार्यवाही 23 जुलाई को प्रातः 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष की लागातार नारेबाजी और विरोध के बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।

     

     



  • Jul 22, 2025 14:49 IST

    एक साथ सारे मुद्दे पर चर्चा संभव कैसे है ?

    विपक्ष के नेताओं द्वारा लगातार जारी नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के बीच राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। वहीं लोकसभा में किरेन रिजिजू ने विपक्ष को साथ शब्दों में कहा कि बैठक में ये तय किया गया कि सबसे पहले 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा होगी। इसके लिए समय भी तय किया गया है। एक साथ सारे मुद्दे पर चर्चा संभव कैसे है ?



  • Jul 22, 2025 12:52 IST

    लोकतंत्र का कत्ल है - प्रियंका गांधी

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी सांसदों ने बिहार में SIR (विशेष गहन समीक्षा) के मुद्दे पर संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "ये लोकतंत्र का कत्ल है इसलिए हम बार-बार बोल रहे हैं ये एकदम गलत है। 

    समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने SIR (विशेष गहन समीक्षा) पर कहा,' वोट काटने की और मनमाने वोट जोड़ने की साजिश चल रही हो तो राज्यसभा के चलने या ना चलने का क्या मतलब है" उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर उन्होंने कहा, "ये आश्चर्यजनक है।" 

     



  • Jul 22, 2025 12:35 IST

    प्लेकार्ड दिखाने के बजाय आप लिखकर दीजिए

    SIR (विशेष गहन समीक्षा) और अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "प्लेकार्ड दिखाने के बजाय आप लिखकर दीजिए। आप अपने प्रस्ताव, संकल्प प्रस्तुत कर सकते हैं और कार्य मंत्रणा समिति उन पर विचार करेगी। अध्यक्ष समय देंगे और सरकार जवाब देगी। आप चिंतित क्यों हैं?" 



  • Jul 22, 2025 12:26 IST

     जनता की बात सुननी की नहीं है मंशा

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी सांसदों द्वारा बिहार में SIR (विशेष गहन समीक्षा) के मुद्दे पर संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "सरकार की कोई मंशा ही नहीं है कि वे जनता और लोगों की बात सुनें। अभी जो SIR की जा रही है इससे अपने आप में सवाल उठते हैं।"



  • Jul 22, 2025 12:21 IST

    कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

    दोनों सदनों की कार्यवाही एक बार फिर दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। राज्यसभा में सभापति घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि गृह मंत्रालय ने संविधान के अनुच्छेद 67A के तहत भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की सूचना तत्काल प्रभाव से दे दी है।



  • Jul 22, 2025 11:21 IST

    संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन

    लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित होने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी सांसदों ने बिहार में SIR (विशेष गहन समीक्षा) के मुद्दे पर संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया।



  • Jul 22, 2025 11:13 IST

    नारेबाजी के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

    मानसून सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष ने कार्यवाही के शुरू होते ही नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यवाही शुरू होने के लगभग 15 मिनट के भीतर ही स्थगित करना पड़ा। विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों  की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई।



  • Jul 22, 2025 11:00 IST

    16 घंटे लोकसभा और 9 घंटे राज्यसभा में चर्चा

    भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की चर्चा पर कहा, "सरकार विपक्ष के सभी प्रश्नों का जवाब देना चाहती है। 16 घंटे लोकसभा में और 9 घंटे राज्यसभा में दिया जाएगा। इससे साफ है और पीएम मोदी ने भी कहा था कि ये सदन चर्चा के लिए है और इस बार इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पूरे विश्व ने भारत की सेना का शौर्य देखा तो उस आधार पर इसे एक विजय उत्सव की तरह मनाए। तो मैं आग्रह करूंगा आज सदन सुचारू रूप से चले।"



  • Jul 22, 2025 10:58 IST

    ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की चर्चा

    लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की चर्चा पर सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "हम लोग भी चर्चा के लिए तैयार हैं जब प्रधानमंत्री रहेंगे। बिना प्रधान के क्या बयान दें और किसको बयान दें? क्या भूल हुई, क्या चूक हुई, इंटेलिजेंस फेलियर था? ये कोई एक बार नहीं हुआ है। पुलवामा में हुआ फिर पहलगाम में हुआ।"



  • Jul 22, 2025 10:14 IST

    कार्य स्थगन नोटिस जारी, इन मुद्दों पर चर्चा की मांग

    राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने नियम 267 के तहत कार्य स्थगन नोटिस दिया है और चुनाव आयोग द्वारा बिहार में चुनाव से पहले की गई विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से उत्पन्न चिंताओं पर चर्चा करने की मांग की है। इसके बाद, पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में इसी तरह की प्रक्रियाएं आयोजित करने की योजना बनाई जाए, जहां उच्च स्तर का प्रवासन, विस्थापन और दस्तावेज़ीकरण संबंधी कमज़ोरियां बनी हुई हैं। इस तरह की कार्रवाइयों से गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों के एक बड़े वर्ग के मताधिकार से वंचित होने की गंभीर आशंकाएं पैदा होती हैं।

     



Lok Sabha Raj Sabha Parliament Monsoon Session parliament monsoon session 2025
Advertisment
Advertisment