Advertisment

Parliament: संसद भवन में होगी फिल्म “रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम” की स्क्रीनिंग

करीब 32 वर्ष के लंबे समय के बाद फिल्म को बॉक्स आफिस पर रिलीज किया गया है। इस एनीमे फिल्म में रामायण की दिल छू देने वाली कहानी को दर्शाया गया है।

author-image
Dhiraj Dhillon
Ramayana

Ramayana Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

संसद भवन में 15 फरवरी को 1993 में बनी जापानी-भारतीय एनीमेशन फिल्म की स्क्रीनिंग होगी। “रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम” फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के संबंध में फिल्म वितरण कंपनी गीक पिक्चर्स ने रविवार को यह जानकारी दी है। फिल्म के प्रदर्शन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ-साथ संसद सदस्य और सांस्कृतिक क्षेत्र से विशेष आमंत्रित अतिथि भी मौजूद रहेंगे। 

दिल्ली में गुंडागर्दी की हदें पार हो गई हैं, शाह के गुंडे डरा-धमका रहे....Arvind Kejriwal ने लगाए गंभीर आरोप

रामायण की कालातीत कथा का उत्सव

Advertisment
गीक पिक्चर्स के सह-संस्थापक अर्जुन अग्रवाल ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा है कि, "यह सिर्फ एक फिल्म का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध विरासत और रामायण की कालातीत कथा का उत्सव है, जो हमें प्रेरित करने के साथ हमारा मार्गदर्शन भी करती है।" बता दें कि करीब 32 वर्ष के लंबे समय के बाद फिल्म को बॉक्स आफिस पर रिलीज किया गया है। इस एनीमे फिल्म में रामायण की दिल छू देने वाली कहानी को दर्शाया गया है।

हिंदी, तमिल और तेलगु में भी हुई रिलीज

अर्जुन अग्रवाल ने बताया कि ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ भारत में 24 जनवरी को मूल अंग्रेजी संस्करण के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज हुई थी। पहले इस फिल्म को रिलीज किए जाने का कार्यक्रम 18 अक्टूबर, 2024 को निश्चित किया गया था, लेकिन बाद में ज्यादा सिनेमाघरों में दिखाने की व्यवस्था बनाने के लिए फिल्म के रिलीज की तारीख बदल दी गई थी। 

24वें फिल्म महोत्व में हुई थी प्रदर्शित

‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ का निर्देशन युगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है। फिल्म भारत में 1993 में 24वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में प्रदर्शित की गई थी, लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई थी। 2000 के दशक की शुरुआत में टीवी चैनलों पर दोबारा दिखाए जाने पर यह फिल्म भारतीय दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई थी।

ये भी जानिए

हिंदी संस्करण में राम के किरदार को अरुण गोविल और सीता के किरदार को नम्रता साहनी ने आवाज दी थी। इस फिल्म के लिए दिग्गज अभिनेता रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने कथा वाचक की भूमिका निभाई है। 
Advertisment
Advertisment