Advertisment

PM Modi के 11 सालः जानिए 2014 से 2025 की नेतृत्व यात्रा और 11 बड़ी उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के शासन की यात्रा: जनधन योजना से लेकर अनुच्छेद 370 हटाने तक, जानिए इस दशक में भारत में हुए बड़े बदलाव और उपलब्धियां।

author-image
Dhiraj Dhillon
मोदी के 11 बरस
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। pm modi news: आज के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। अब उनका तीसरा कार्यकाल चल रहा है और 11 वर्ष पूरे हो गए हैं। इन 11 सालों में पीएम मोदी ने तमाम बड़े फैसले लिए लेकिन यहां हम उनके केवल 11 बड़े फैसलों पर चर्चा करेंगे। 26 मई, 2014 को पहली बार उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो उनका आत्मविश्वास देखने लायक था, जो हर बार और बढ़ता ही गया। 

आज 11 साल मोदी फिर गुजरात में

26 मई, 2025 को आज 11 साल बाद, नरेंद्र मोदी उसी गुजरात में हैं, जहां से उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। आज जब पीएम मोदी गुजरात में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं, तो यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि उस यात्रा का प्रतीक है, जो 11 साल पहले दिल्ली से शुरू हुई थी और अब वैश्विक मंचों तक पहुंच चुकी है। इन 11 वर्षों में में नीतियां बदल चुकी हैं, दृष्टिकोण बदल चुका है और शायद भारत को देखने वालों का नजरिया भी। आलोचना भी हुई, समर्थन भी मिला, लेकिन भारत बढ़ता रहा। इन 11 वर्षों में यदि कुछ नहीं बदला तो पीएम मोदी का आत्म विश्वास। चेहरे पर पहले भी आत्मविश्वास था, आज भी है, लेकिन आज वह आत्मविश्वास अनुभव और अंतरराष्ट्रीय पहचान से भी जुड़ा है।

11 साल में पीएम मोदी की 11 प्रमुख उपलब्धियां:

1. जनधन योजना:

2014 में शुरू की गई यह योजना देश के करोड़ों गरीबों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने का माध्यम बनी। पहली बार बड़ी आबादी को सीधे बैंक खाते, बीमा और आर्थिक समावेशन का लाभ मिला।

2. स्वच्छ भारत मिशन:

महात्मा गांधी के स्वप्न को साकार करने के लिए पीएम मोदी ने स्वच्छता को आंदोलन बनाया। 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बने और खुले में शौच की दर में भारी गिरावट आई।

Advertisment

3. जीएसटी लागू करना:

विभिन्न करों को खत्म करके पूरे देश को "एक राष्ट्र, एक कर" की नीति से जोड़ा गया। इससे व्यापारिक प्रक्रिया आसान हुई और टैक्स सिस्टम पारदर्शी बना।

4. आयुष्मान भारत योजना:

गरीबों को 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली यह दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य योजना बनी। करोड़ों लोगों को अस्पताल में इलाज मुफ्त मिला।

5. डिजिटल इंडिया:

मोदी सरकार ने तकनीक को जन-जन तक पहुंचाया। UPI, डिजिलॉकर, डिजिटल भुगतान जैसे प्लेटफॉर्म आम नागरिक की जिंदगी का हिस्सा बने।

Advertisment

6. इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी:

एक्सप्रेसवे, रेलवे, एयरपोर्ट और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स में बुनियादी ढांचे को विस्तार मिला। भारत में हर दिन औसतन 37 किलोमीटर हाईवे बनने लगे।

7. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान:

नरेंद्र मोदी ने विदेश नीति को नया आयाम दिया। UN से लेकर अमेरिका, जापान और UAE तक भारत की वैश्विक छवि को मजबूत किया।

8. आत्मनिर्भर भारत अभियान:

कोविड-19 के बाद आत्मनिर्भरता को विकास का मंत्र बनाया गया। लोकल मैन्युफैक्चरिंग और MSMEs को प्रोत्साहन मिला।

Advertisment

9. अनुच्छेद 370 हटाना:

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाकर मोदी सरकार ने एक बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया, जिसे दशकों से लंबित माना जा रहा था।

10. राम मंदिर निर्माण:

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को पीएम मोदी ने नेतृत्व देकर शांतिपूर्ण और गरिमामय रूप दिया।

11. नारी शक्ति और कानून:

तीन तलाक कानून, महिलाओं के लिए सैन्य सेवा में प्रवेश और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों से महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी।

पीएम मोदी pm modi
Advertisment
Advertisment