Advertisment

Mann Ki Baat में बोले PM Modi, - "आतंकवाद के खिलाफ एकजुट भारत, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना साहस की मिसाल"

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने  रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में विभिन्न विषयों पर देशवासियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्ची की।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
modi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने  रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में विभिन्न विषयों पर देशवासियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता, महिला सशक्तिकरण, वन्यजीव संरक्षण और शिक्षा में आए सकारात्मक बदलावों पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अब एक महीना भी नहीं बचा है और यह समय है योग से जुड़ने का। उन्होंने कहा, "योग आपका जीवन जीने का तरीका बदल देगा। 21 जून 2015 से योग दिवस की शुरुआत के बाद इसका आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।"

महिलाएं ड्रोन उड़ाकर खेती में नई क्रांति ला रही

देश की सुरक्षा पर बोलते हुए पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा, "आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। हमारी सेना ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। यह केवल सैन्य मिशन नहीं, बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है।"महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए प्रधानमंत्री ने ‘ड्रोन दीदी’ की चर्चा की। उन्होंने कहा कि, "अब गांव की महिलाएं ड्रोन उड़ाकर खेती में नई क्रांति ला रही हैं। तेलंगाना के संगारेड्डी की महिलाएं अब 50 एकड़ तक की जमीन पर ड्रोन से दवा का छिड़काव कर रही हैं। अब ये ड्रोन ऑपरेटर नहीं, स्काई वॉरियर कहलाती हैं।"

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कटेझरी गांव की भी चर्चा की, जहां पहली बार बस सेवा शुरू हुई। उन्होंने कहा, "यह गांव माओवादी हिंसा से प्रभावित था, लेकिन अब विकास की नई राह पर है। गांव वालों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पहली बस का स्वागत किया।" वन्यजीव संरक्षण की दिशा में मिले सकारात्मक नतीजों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, "पिछले पांच वर्षों में गिर के शेरों की संख्या 674 से बढ़कर 891 हो गई है। यह सफलता नवीनतम तकनीक और जन-सहभागिता से संभव हो पाई है।"

Advertisment

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की प्रशंसा की

शिक्षा क्षेत्र में बदलाव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "10वीं की परीक्षा में 95% नतीजों के साथ दंतेवाड़ा जिला टॉप पर रहा। कभी माओवाद प्रभावित रहा यह क्षेत्र अब शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।"इस कार्यक्रम को एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सामूहिक रूप से सुना। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इस प्रसारण में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी का यह एपिसोड देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जनजागरूकता लाने और सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करने का प्रयास रहा।

Mann Ki Baat latest | PM Modi Mann Ki Baat 

PM Modi Mann Ki Baat Mann Ki Baat latest
Advertisment
Advertisment