Advertisment

55 साल के हुए कांग्रेस नेता Rahul Gandhi, जन्मदिन पर PM Modi ने दी खास बधाई

राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर देशभर के तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं। 

author-image
Pratiksha Parashar
rahul gandhi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का 19 जून को जन्मदिन है। राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर देशभर के तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक तौर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 8 साल बाद जन्मदिन की मुबारकबाद दी है, इससे पहले उन्होंने साल 2017 में भी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं थीं। 

स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।"

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीं शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर देश के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी को बधाई देते हुए लिखा कि उनकी संविधान के मूल्यों के प्रति गहरी निष्ठा और सामाजिक न्याय के लिए उनकी संवेदनशीलता उन्हें एक अलग पहचान देती है। उन्होंने कहा कि राहुल का काम कांग्रेस की एकता, सद्भाव और करुणा की विचारधारा को मजबूती देता है।

Advertisment

राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी ने दी बधाई

भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। इसी तरह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी राहुल को बधाई दी और उनके आने वाले साल के लिए स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पोस्ट में लिखा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता और उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर आपके लिए खुशियां लेकर आए और आने वाला साल स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा हो।"

Advertisment

सभी की आवाज बने राहुल- अशोक गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी राहुल को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वह देश के सभी वर्गों चाहे वो शोषित हों या वंचित, दलित हों या गरीब सभी के अधिकारों की आवाज बन चुके हैं। उन्होंने राहुल को सामाजिक न्याय की लड़ाई का प्रतीक बताया और कहा कि अब समय आ गया है कि राहुल गांधी देश का नेतृत्व संभालें।

डीके शिवकुमार ने राहुल गांधी को कहा सच्चा नेता

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने राहुल गांधी की राजनीति में निरंतर सक्रियता और लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को एक सच्चे नेता की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि राहुल जैसे नेता उन लोगों को प्रेरणा देते हैं जो मूल्यों वाली राजनीति में विश्वास रखते हैं।

Advertisment

राहुल गांधी ने राजनीति को नई दिशा दी- सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी सामाजिक न्याय के लिए जिस तरह से लगातार काम कर रहे हैं, उसने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी है। उन्होंने राहुल के प्रयासों की तारीफ करते हुए उनके लिए सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

हिमाचल के सीएम सुक्खू ने राहुल को बताया संवेदना का प्रतीक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बेहद भावुक शब्दों में राहुल गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि राहुल सिर्फ एक राजनेता नहीं हैं, बल्कि आज के नफरत भरे माहौल में वो मोहब्बत और उम्मीद की आवाज़ हैं। वो हर उस इंसान के साथ खड़े नजर आते हैं जिसे डराया जाता है या जिसके हक छीने जाते हैं। राहुल गांधी को उन्होंने सच, साहस और संवेदना का प्रतीक बताया और कहा कि वो युवाओं की प्रेरणा, किसानों की उम्मीद और वंचितों की आवाज़ हैं। सुक्खू ने देवभूमि हिमाचल के देवी-देवताओं से राहुल के अच्छे स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

कमलनाथ ने दीं शुभकामनाएं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भी राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सत्य, संघर्ष, सेवा, निर्भयता और धैर्य उनके स्वभाव में है और देश के लोगों का भला करना उनका सपना। उन्होंने राहुल को एक सहज नेता बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। pm modi 

pm modi rahul gandhi
Advertisment
Advertisment