Advertisment

Mauritius समेत 20 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं PM Narendra Modi

मॉरीशस के दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान 'द गैंड कमांडर ऑफ द स्टॉर एंड की आफ द इंडियन ओशन' देने की घोषणा की।

author-image
Jyoti Yadav
Mauritius
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मॉरीशस, वाईबीएन नेटवर्क 

Advertisment

मॉरीशस के दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। मंगलवार, 11 मार्च को मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान 'द गैंड कमांडर ऑफ द स्टॉर एंड की आफ द इंडियन ओशन' देने की घोषणा की। बता दें पीएम मोदी  मॉरिशस का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। बता दें इस तरह पीएम मोदी को अब तक 20 देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है। इसको लेकर पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए ट्वीटर पर लिखा, "मेरे लिए मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्तों के साथ ही उन भारतवंशियों का भी सम्मान है, जिन्होंने मॉरीशस को इस ऊंचाई तक पहुंचाने में अमूल्य योगदान दिया है। 

20 देशो के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं पीएम मोदी

Advertisment

बता दें पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त यह 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। इसके पहले पीएम मोदी को 20 देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मान किया है। आइए जानते हैं क‍ि क‍िस देश ने कौन सा सम्‍मान द‍िया।

इसे भी पढ़ें-तस्वीरों में देखिए PM Modi की मॉरिशस यात्रा का पहला दिन

1. सऊदी अरब (2016): ‘किंग अब्दुलअज़ीज़ सैश’ अवार्ड

Advertisment

2016 में प्रधानमंत्री मोदी को सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'किंग अब्दुलअजीज सैश' (King Abdulaziz Sash) से सम्मानित किया गया। इसे सऊदी अरब के पहले राजा, अब्दुलअज़ीज़ इब्न सऊद के नाम पर दिया जाता है। यह सम्मान आमतौर पर विदेशी राष्ट्राध्यक्षों, उच्च पदस्थ व्यक्तियों और सऊदी अरब के लिए विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।
बता दें, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, और कई अन्य वैश्विक नेताओं को यह सम्मान दिया जा चुका है। 

इसे भी पढ़ें- PM Modi के मॉरीशस दौरे पर कांग्रेस का तंज- 'मणिपुर के लोग इंतजार कर रहे'

2. अफगानिस्तान (2016): ‘अमीर अमानुल्लाह खान अवार्ड’

Advertisment

अमीर अमानुल्लाह खान अवार्ड अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इसे अफगानिस्तान के प्रसिद्ध शासक अमीर अमानुल्लाह खान के नाम पर दिया जाता है, जिन्होंने 1919 में देश की स्वतंत्रता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें-Mauritius Visit : मॉरीशस में ठेठ बिहारी स्टाइल में हुआ PM Modi का स्वागत

3.फिलिस्तीन (2018): ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’अवार्ड

‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ फिलिस्तीन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह पुरस्कार उन विदेशी राष्ट्राध्यक्षों, उच्च पदस्थ नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने फिलिस्तीन और उसके नागरिकों के हितों की रक्षा और सहयोग में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

4.संयुक्त अरब अमीरात (2019): ‘ऑर्डर ऑफ जायद’अवार्ड

‘ऑर्डर ऑफ ज़ायेद’ (Order of Zayed) संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह पुरस्कार UAE के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति शेख ज़ायेद बिन सुल्तान अल नाहयान के नाम पर दिया जाता है। इसे आमतौर पर उन विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और गणमान्य व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने UAE और उनके देश के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो।

5.रूस (2019): ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’अवार्ड

‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ (Order of St. Andrew the Apostle) रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह पुरस्कार रूस के संरक्षक संत सेंट एंड्रयू के नाम पर दिया जाता है और इसे मुख्य रूप से उन विदेशी नेताओं, राष्ट्राध्यक्षों और गणमान्य व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने रूस और उनके देश के बीच घनिष्ठ संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

6.मालदीव (2019): ‘निशान इज्जुद्दीन’अवार्ड

‘निशान इज्जुद्दीन’ (Nishan Izzuddin) मालदीव का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह पुरस्कार आमतौर पर विदेशी राष्ट्राध्यक्षों, उच्च पदस्थ नेताओं और उन प्रतिष्ठित व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने मालदीव और उनके देश के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

7.बहरीन (2019): ‘किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ अवार्ड

‘किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ (King Hamad Order of the Renaissance) बहरीन का एक प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है। इसे बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा द्वारा प्रदान किया जाता है।

8.अमेरिका (2020): ‘लीजन ऑफ मेरिट’ अवार्ड

‘लीजन ऑफ मेरिट’ (Legion of Merit) अमेरिका का एक प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान है, जिसे विदेशी नेताओं, राष्ट्राध्यक्षों और उच्च पदस्थ अधिकारियों को असाधारण सेवाओं और अमेरिका के साथ मजबूत रणनीतिक साझेदारी के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की स्थापना 1942 में अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट द्वारा की गई थी

9.भूटान (2021): ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ अवार्ड

ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ (Order of the Druk Gyalpo) भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह पुरस्कार भूटान के राजा द्वारा उन विशिष्ट व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। 2021 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक द्वारा प्रदान किया गया था।

10.पलाऊ (2023): ‘एबाकल अवॉर्ड’ अवार्ड

एबाकल अवॉर्ड’ (EbAkL Award) पलाऊ का एक प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है। पीएम मोदी को 2023 में यह पुरस्कार भारत और पलाऊ के बीच कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दिया गया था।

11.फिजी (2023): ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’

कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ (Companion of the Order of Fiji) फिजी का एक प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है। 2023 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान प्रदान किया गया था। उन्हें यह पुरस्कार भारत और फिजी के बीच ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने, विकास सहयोग को बढ़ावा देने और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने के लिए दिया गया था।

12.पापुआ न्यू गिनी (2023): ‘ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू’

ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू’ (Grand Companion of the Order of Logohu) पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। 2023 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच मजबूत कूटनीतिक संबंधों को विकसित करने, वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने और द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के लिए दिया गया था।

13.मिस्र (2023): ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’

‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ (Order of the Nile) मिस्र का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।  यह पुरस्कार 1915 में स्थापित किया गया था। 

14.फ्रांस (2023): ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’

ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ (Grand Cross of the Legion of Honour) फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान है। इसे 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा स्थापित किया गया था। 2023 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा प्रदान किया गया था।

15.ग्रीस (2023): ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’

ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ (Grand Cross of the Order of Honour) ग्रीस का एक प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है। यह सम्मान 1975 में ग्रीस सरकार द्वारा स्थापित किया गया था।

16.डोमिनिका (2024): ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’

यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के उनके प्रयासों को मान्यता देता है। डोमिनिका के राष्ट्रपति ने नवंबर 2024 में भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में यह पुरस्कार पीएम मोदी को दिया। 

17.गुयाना (2024): ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’

गयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली द्वारा स्टेट हाउस में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार 'द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस' से सम्मानित किया गया। 

18.बारबाडोस (2024): ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’

भारत के प्रधानमंत्री को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और समर्थन हेतु 'ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' से सम्मानित किया गया। नवंबर 2024 में गुयाना में आयोजित भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान इसकी घोषणा की।

19.कुवैत (2024): ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’

‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर कुवैत का एक नाइटहुड ऑर्डर है। यह ऑर्डर मित्रता के प्रतीक के रूप में राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी प्रमुखों और विदेशी शाही परिवारों के सदस्यों को प्रदान किया जाता है। 

20. नाइजीरिया (2024): ‘ऑर्डर ऑफ द फेडरल रिपब्लिक’

भारत और नाइजीरिया के बीच विशेष संबंधों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति टीनूबू ने भारत-नाइजीरिया संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए माननीय प्रधानमंत्री मोदी को ऑर्डर ऑफ नाइजर का सर्वोच्च पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द फेडरल रिपब्लिक’दिया गया। 

Advertisment
Advertisment