/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/23/yeju3OG4HaPSq2hHVdFD.jpg)
शिवराज सिंह चौहान Photograph: (Google)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
पटना, वाईबीएन नेटवर्क।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बिहार पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि डालने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बिहार अदभुत राज्य है। यहां की प्रतिभा यहां के मेहनती किसान और यहा का मखाना “सुपर फूड” है। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने तेजस्वी यादव के उस कमेंट का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली में चुनाव हो गए हैं, अब दिल्ली से कोई न कोई आता ही रहेगा। यह कमेंट उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बिहार कार्यक्रम को लेकर किया था। उन्होंने गरीबी, बेरोजगारी, पलायन और महंगाई को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया था।
#WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "पूरे देश प्रधानमंत्री बिहार के दरभंगा से किसानों के खाते में राशि डालने वाले हैं। बिहार अद्भुत राज्य है। यहां की प्रतिभा, यहां के मेहनती किसान और यहां का मखाना 'सुपर फूड' है। मखाना का उत्पादन बढ़े, गुणवत्ता बढ़े, अभी… pic.twitter.com/OgHpZkbGGe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2025
बंगले में कैद नहीं रहते हमारे प्रधानमंत्री
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि "तेजस्वी जान लें कि आज प्रधानमंत्री मध्य-प्रदेश जा रहे हैं, वहां कोई चुनाव नहीं है। कल बिहार आएंगे और फिर असम जाएंगे, वहां कोई चुनाव नहीं है। इसके पहले के प्रधानमंत्री के दौरे देख लें, हमारे प्रधानमंत्री बंगले में कैद नहीं रहते जनता के बीच जाते हैं।
Advertisment
#WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2025
उन्होंने कहा, "तेजस्वी जान लें कि आज प्रधानमंत्री मध्य-प्रदेश जा रहे हैं, वहां कोई चुनाव नहीं है। कल बिहार आएंगे और फिर असम जाएंगे, वहां कोई चुनाव नहीं है। इसके पहले के प्रधानमंत्री के दौरे देख लें, हमारे… https://t.co/mPd7iHnDBKpic.twitter.com/L6XgU9VrIE
मखाना बोर्ड का गठन किया जा रहा है
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, बिहार के सुपरफूड मखाना का उत्पादन बढ़े, गुणवत्ता बढ़े, अभी किसान कई कठिनाइयों में काम करते हैं, तकनीक के माध्यम से उन कठिनाइयों को दूर किया जाए, इसके लिए मखाना बोर्ड का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि मैं प्रधानमंत्री जी के बिहार आगमन के कार्यक्रम की तैयारियां भी देखूंगा।"
Advertisment
क्या बोले थे तेजस्वी यादव
24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि “हर दिन कोई आएगा। दिल्ली का चुनाव खत्म हो गया है। सब लोग बिहार आ रहे हैं। इन लोगों को बिहार की जनता से कोई लेना देना नहीं है। केवल सत्ता में कैसें रहें, इसी काम के लिए आ रहे हैं। क्या ये बिहार को फैक्ट्री देने जा रहे हैं? क्या पलायन रोकने आ रहे हैं? क्या गरीबी रोकने आ रहे हैं? महंगाई खत्म करने आ रहे हैं? क्या वे बेरोजगारी खत्म करने आ रहे हैं? ये केवल अपने स्वार्थ के लिए आ रहे हैं।”
Advertisment