Advertisment

दिल्ली चुनाव के बाद BJP को मिलेगा नया BOSS, जानें कब होगा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव?

BJP President: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कवायद तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है।

author-image
Pratiksha Parashar
bjp president
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

BJP President: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कवायद तेज कर दी है। पार्टी को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 10 से 20 फरवरी के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। 

नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने में क्यों हो रही देरी?

कई राज्यों में भाजपा के संगठन के चुनाव चल रहे हैं। मंडल से लेकर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष की नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी कर रही है। कुछ ही समय में ये चुनाव पूरे हो जाएंगे। राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषद के चुनाव भी हो रहे हैं। ये राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर रायशुमारी करेंगे और चुनाव करेंगे। भाजपा के पार्टी संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कम से कम 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन के चुनाव होना जरूरी है। फिलहाल सिर्फ 4 राज्यों में ही प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव हुआ है, लेकिन तय समय पर इसे पूरा कर लिया जाएगा। यही वजह है कि संगठन के चुनाव पूरे होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: India’s First Female Prime Minister: 'गूंगी गुड़िया' से कैसे आयरन लेडी बन गई थीं इंदिरा गांधी

पूरा हो चुका है जेपी नड्डा का कार्यकाल

भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक साल पहले ही 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। हालांकि, 2024 लोकसभा चुनाव के चलते उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था। चुनाव में जीत के बाद उन्हें मोदी कैबिनेट में भी जगह दी गई थी। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद लगातार कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, जिन्हें जेपी नड्डा की अगुवाई में ही लड़ा गया और भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लेगी। 

Advertisment

कौन होगा BJP का नया बॉस?

भाजपा ने फिलहाल किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी दमदार चेहरे को पार्टी की कमान सौंपी जाएगी। ऐसे में नड्डा का उत्तराधिकारी कोई केंद्रीय मंत्री या पार्टी के संगठन से कोई व्यक्ति हो सकता है। 

दिल्ली चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा

Advertisment

फिलहाल भारतीय जनता पार्टी का पूरा फोकस दिल्ली विधानसभा चुनाव पर है। भाजपा आलाकमान दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त है। पार्टी इस बार हर हालत में दिल्ली की सत्ता पाना चाहती है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग है, इसके बाद 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे। इसके बाद ही पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेगी। 

ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025: केजरीवाल की कार पर पथराव, भाजपा का आरोप- हमारे दो कार्यकर्ताओं को टक्कर मारी

Advertisment
Advertisment