Advertisment

Delhi Election 2025: केजरीवाल के वादे 'द्रौपदी की साड़ी जैसे' - आनंद

Delhi Assembly Election 2025: विरोधी दल लगातार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को घेर रहे हैं। रविवार को पीएम मोदी ने आप पर निशाना साधते हुए उसे 'आप-दा' कहा था। अब बसपा नेता आकाश आनंद ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए उन्हें 'द्रौपदी' कहा है। 

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
akash anand, delhi election

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सभी पार्टियों ने चुनावी प्रचार करना शुरू कर दिया है। विरोधी दल लगातार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को घेर रहे हैं। रविवार को पीएम मोदी ने आप पर निशाना साधते हुए उसे 'आप-दा' कहा था। अब बसपा नेता आकाश आनंद ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए उन्हें 'द्रौपदी' कहा है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: Pm Modi पर केजरीवाल का हमला, कहा- दिल्ली के लोगों को गालियां दे रहे हैं प्रधानमंत्री

केजरीवाल के वादे द्रौपदी की साड़ी

बहुजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने रविवार को दिल्ली के कोंडली में रैली की। आकाश आनंद ने तंज कसते हुए कहा कि  केजरीवाल के वादे द्रौपदी की साड़ी की तरह हैं। केजरीवाल के वादे पूरे नहीं होते, खिंचते रहते हैं। 

Advertisment

आकाश आनंद ने आम आदमी पार्टी को घेरा 

बसपा नेता आकाश आनंद ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, "अगर कोई पूछे कि अपने वादों के पिटारे को खोल कर दिखाओ तो ये इतनी लंबी लंबी हांकते हैं जैसे द्रौपदी की साड़ी हो, ये फेंके जाएं, हम लपेटते जाएं। 28 लाख नौकरियों का वादा किया था, दिया साढ़े 12 हजार। ये भी कोई वादा हुआ,  इसे तो हम धोखा भी नहीं कह सकते।"

दिल्ली विधानसभा चुनाव 

Advertisment

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। कांग्रेस, बीजेपी ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं आप ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। 

ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Election में क्या स्मृति ईरानी बनेंगी BJP की खेवैया ?

Advertisment
Advertisment