Advertisment

Delhi Election: बीजेपी ने चला MP वाला दांव, सही साबित हुआ यंग भारत न्यूज का दावा!

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की पहली लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
BJP, delhi election

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की पहली लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। बीजेपी ने दिल्ली के चुनावी दंगल में कई दिग्गजों को मैदान में उतारा है। इसी के साथ यंग भारत न्यूज का दावा सही साबित हो गया है। यंग भारत न्यूज ने पहले ही दावा किया था कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश वाला दांव चल सकती है और दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतार सकती है। 

Advertisment

भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक सरगर्मी तेज है। आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है, वहीं कांग्रेस ने 47 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। अब भारतीय जनता पार्टी ने भी 29 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। 

भाजपा ने दिग्गजों पर लगाया दांव

Advertisment

भाजपा ने नई दिल्ली और कालकाजी विधानसभा समेत 29 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट में प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी, विजेंद्र गुप्ता, राजकुमार आनंद, कैलाश गहलोत जैसे दिग्ग्जों के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कालकाजी विधानसभा सीट से सीएम आतिशी के सामने रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है। शालीमार बाग से रेखा गुप्ता प्रत्याशी बनाया गया है। आपको बता दें कि यंग भारत न्यूज ने प्रवेश वर्मा,  रमेश बिधूड़ी और रेखा गुप्ता को टिकट मिलने का भी दावा किया था, जो सही साबित हुआ है। 

भाजपा ने दिल्ली में चला एमपी वाला दांव

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने कई मौजूदा सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों समेत दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा था। इसी तर्ज पर दिल्ली में भी कई दिग्गज नेताओं को टिकट दिया गया है। फिलहाल भाजपा ने 29 सीटों पर ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, यानी कि 41 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सामने आना बाकी है। इन सीटों पर भी पार्टी बड़े नेताओं को टिकट दे सकती है। हालांकि देखना होगा कि भाजपा का एमपी चुनाव मॉडल दिल्ली में कितना कारगर साबित होता है। 

Advertisment
Advertisment