/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/11/foreign-ministry-spokesperson-randhir-jaiswal-and-bhagwant-singh-mann-2025-07-11-11-45-29.jpg)
Photograph: (Google)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।पीएम मोदी की विदेश यात्राओं के बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के बयान की बड़ी भर्त्सना हो रही है। विदेश मंत्रालय ने बाकायदा प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री के बयान को गैर जिम्मेदाराना और भद्दा बताते हुए कड़ी फटकार लगाई है। हालांकि विदेश मंत्रालय ने मान का नाम नहीं लिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा - ग्लोबल साउथ के मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों को लेकर गैर जिम्मेदाराना और खेदजनक टिप्पणियों का भारत सरकार से कोई लेना- देना नहीं है।
Advertisment
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया पांच देशों की विदेश यात्रा को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा था कि वो अब ‘मैग्नेशिया, गाल्वेसिया या टारवेसिया’ जैसे देशों की यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के बार-बार छोटे देशों की यात्राओं को लेकर उनकी आलोचना की। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा था - प्रधानमंत्री जी कहीं गए हुए थे, शायद घाना। अब लौट आए हैं, स्वागत है। लेकिन भगवान जाने वो किन-किन देशों में जाते रहते हैं। कभी ‘मैग्नेशिया’, कभी ‘गाल्वेसिया’, कभी ‘टारवेसिया’। जहां 10,000 की आबादी है, वहीं से सम्मान मिल रहे हैं। इधर भारत में JCB चलती है तो 10,000 लोग देखने आ जाते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि वो खुद को किस चीज में उलझा बैठे हैं।
Shocking and shameful statement by Punjab CM Bhagwant Mann says, "PM has gone somewhere. I think it is Ghana. He is going to be back and he is welcome. God knows which countries he keeps visiting, 'Magnesia', 'Galveaisa', 'Tarvesia'. He does not stay in a country with 140 crore… pic.twitter.com/5NFgnfqsQT
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) July 10, 2025
Advertisment
पीएम मोदी की ऐतिहासिक 5 देशों की यात्रा
जहां एक ओर प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत की वैश्विक कूटनीतिक रणनीति का विस्तार मानी जा रही है, वहीं भगवंत मान जैसे विपक्षी नेताओं के तंज इसे चुनावी राजनीति का मुद्दा बना रहे हैं। सीएम भगवंत मान के इस बयान की सोशल मीडिया पर भी खूब भर्त्सना हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2 जुलाई से 9 जुलाई 2025 तक घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा किया। यह उनका दशक का सबसे लंबा विदेशी दौरा रहा। दौरे में वैश्विक दक्षिण (Global South) के साथ भारत के संबंधों को नई दिशा दी गई।
PM मोदी के दौरे की प्रमुख उपलब्धियां:
Advertisment
घाना:
निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास में सहयोग।
घाना की संसद को संबोधित किया।
देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना” प्राप्त।
त्रिनिदाद और टोबैगो:
पहली बार किसी भारतीय पीएम का दौरा (1999 के बाद)।
संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।
6वीं पीढ़ी तक OCI कार्ड की पात्रता का विस्तार।
स्कूलों को 2,000 लैपटॉप का दान।
“ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो” सम्मान से नवाजा गया।
अर्जेंटीना:
57 वर्षों में पहला द्विपक्षीय दौरा।
UPI प्रणाली और भारतीय वैक्सीन अपनाने में रुचि।
खनिज, शेल एनर्जी, रक्षा और फार्मा पर समझौते।
ब्राजील (BRICS सम्मेलन):
राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा से द्विपक्षीय वार्ता।
रक्षा, अक्षय ऊर्जा और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर समझौते।
“ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस” सम्मान।
नामीबिया:
शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग।
नामीबिया बना पहला देश जिसने भारत की UPI प्रणाली को अपनाया।
संसद को संबोधित किया।
“ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एनशिएंट वेलविचिया मिराबिलिस” से सम्मानित।

pm modi | bhagwant mann | bhagwant mann news | cm bhagwant mann
Advertisment