Advertisment

Bihar Election: नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव, दर्ज करेंगे ऐतिहासिक जीत : चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार का आने वाला चुनाव NDA मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा। इस बार की जीत ऐतिहासिक होगी।

author-image
Vibhoo Mishra
बिहार
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

हाजीपुर, वाईबीएन नेटवर्क। 

बिहार के लिए यह साल चुनावी साल है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। साल के अंत में अक्टूबर-नवंबर के आसपास बिहार में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार का आने वाला चुनाव NDA मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा। इस बार की जीत ऐतिहासिक होगी। शनिवार को वह अपने लोकसभा क्षेत्र हाजीपुर में मीडिया से बात कर रहे थे।

इतनी सीटों पर जीत का किया दावा 

चिराग पासवान ने दावा किया कि एनडीए बिहार चुनाव में 225 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करके एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। ये पीएम मोदी की सोच और डबल इंजन वाली सरकार होगी। यह सरकार सही मायनों में बिहार को अगले पांच साल में विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम करेगी।

यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: फडणवीस- शिंदे में बढ़ रही तकरार, शिंदे सरकार का बड़ा फैसला पलटा

कॉंग्रेस-राजद पर साधा निशाना 

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा, जैसे केंद्र में पीएम मोदी का चेहरा है, वैसे ही बिहार में नीतीश कुमार का है। विपक्षी अपनी जमीन को खोते हुए देखकर बौखला रहे हैं और उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं। राजद और कांग्रेस के बीच आपस में ताल-मेल नहीं बैठ पा रहा है। कांग्रेस इस बार राजद के दबाव में आए बिना आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है। ऐसे में उन्हें डर है कि उनका खुद का गठबंधन चुनाव आते-आते खत्म हो जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ पांच दलों का गठबंधन, जीत का गठबंधन है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: CM के बेटे Nishant का बड़ा बयान : NDA नीतीश कुमार को CM फेस घोषित करे"

उपचुनाव में जीत का दिया उदाहरण 

चिराग ने उपचुनाव के नतीजों का उदाहरण देते हुए कहा, हमने उपचुनाव में ऐसी सीटों को जीतने का काम किया, जो एनडीए कई सालों से नहीं जीत पाया था। यह हमारे गठबंधन और डबल इंजन की मजबूती दिखाता है। 

यह भी पढ़ें: Nishant Kuma को कोई मना नहीं करेगा, राजनीति में आने का सभी को अधिकार : गिरिराज सिंह

Advertisment

निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर क्या बोले 

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में सक्रिय होने के सवाल पर उन्होंने कहा, ये फैसला निशांत को स्वंय लेना है कि उन्हें राजनीति में आना है कि नहीं। अगर वो आते हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे।

Advertisment
Advertisment