नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। राजस्थान में सोमवार को नगर निकाय और पंचायत उपचुनाव के नतीजे भाजपा के लिए जोरदार विक्ट्री मानी जा सकती है। भाजपा के लिए ये नतीजे बंपर साबित हुए हैं। 36 में से 28 सीटें भाजपा की झोली में गई हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ चार सीटें ही आ सकी हैं। पिछली बार के चुनाव में भाजपा को इनमें से 15 सीटें ही मिली थीं।
भाजपा को कहां कितनी सीटें मिलीं
भाजपा ने जिला परिषद की 6 में से 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। पंचायत समिति की 18 में से 12 सीटों पर पार्टी को कामयाबी मिली है। नगर पालिका की 12 में से 10 सीटे भाजपा ने जीती हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस की झूठ को नहीं सह रहे लोग
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपने क्षेत्र में अपने प्रत्याशी को जीत नहीं दिला पाए। उन्होंने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि जनता कांग्रेस की झूठ और उसके धोखे को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। यह परिणाम न केवल कांग्रेस के खोखले दावों को उजागर करता है, बल्कि भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व में जनता का विश्वास भी मजबूती से स्थापित करता है।
केंद्र और भजन सरकार की नीतियों को मिली है जीत
भाजपा के एक नेता ने दावा किया कि केंद्र और राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार की नीतियों के कारण पार्टी को जबरदस्त जीत मिली है। लोग विकास के नाम पर वोट कर रहे हैं।
धूल में मिल गई कांग्रेस
भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस धूल में मिल गई है, प्रासंगिकता के लिए हांफ रही है! यह हर उस भारतीय की आस्था और भरोसे का निर्विवाद जनादेश है जो भाजपा के दूरदर्शी मार्ग के तहत प्रगति का सपना देखता है। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाएं और याद रखें कि यह सिर्फ राजनीति नहीं है, यह भारत की महानता की ओर वापसी है!