/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/13/pm-modi-and-rss-chief-mohan-bhagwat3-2025-07-13-11-09-30.jpg)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कैसा होगा, संघ ने पूरी रूपरेखा तय कर दी। नाम पर भी पार्टी और संघ के बीच सहमति बनने की खबरें आ रही हैं, इन खबरों को औपचारिक होना बाकी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब नए युग में प्रवेश कर चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत से चूकने और गठबंधन सरकार बनने के बाद पार्टी के भीतर एक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश शुरू हो गई थी। अब इस तलाश के परबान चढ़ने का समय भी आ गया है। पार्टी के 28 प्रदेशों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा और गुजरात जैसे प्रमुख राज्यों में यह प्रक्रिया जारी है।
Advertisment
संघ की बढ़ी भूमिका, अध्यक्ष के लिए रखी कसौटी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने इस बार भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, संघ प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयानों को भाजपा के लिए एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है। उन्होंने सत्ता में बढ़ते "अहंकार" और "संवादहीनता" पर चिंता जताई, जिसे भाजपा नेतृत्व के व्यक्तित्व-केंद्रित मॉडल पर सीधा कटाक्ष माना जा रहा है।
संघ को कैसा अध्यक्ष चाहिए?
Advertisment
युवा और वैचारिक रूप से स्पष्ट नेतासंघ चाहता है कि नया अध्यक्ष अपेक्षाकृत युवा हो, संगठन से जुड़ा रहा हो और केवल रणनीतिकार नहीं, बल्कि वैचारिक मार्गदर्शक भी हो। इतना ही नहीं संघ चाहता है कि नया अध्यक्षआंतरिक लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने वाला भी हो। नया अध्यक्ष ऐसा हो जो पार्टी कैडर से संवाद करे, फीडबैक स्वीकार करे और आंतरिक लोकतंत्र को फिर से मजबूत करे।
टेक्नोक्रेट नहीं, तपस्या से बना नेता हो
संघ ने स्पष्ट किया है कि वह टेक्नोक्रेट्स या राजनीतिक प्रवासियों के बढ़ते प्रभाव से चिंतित है। उसे ऐसा अध्यक्ष चाहिए जो शाखा, प्रांत और बूथ स्तर पर काम कर चुका हो। इसके साथ ही महत्वपूर्णमुद्दों पर स्पष्ट विचारधारा होना भी जरूरी है। संघ का सोचना है कि समान नागरिक संहिता (UCC), जनसंख्या नीति, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और शिक्षा सुधार जैसे मुद्दों पर उसके विचार स्पष्ट होने चाहिए।
Advertisment
क्या नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी में है भाजपा?
संघ और भाजपा में औपचारिक रूप से 75 वर्ष की आयु में रिटायरमेंट की नीति नहीं है, हालांकि प्रधानमंत्री भी इस नीति की वकालत करते रहे हैं और हाल में मोहन भागवत ने भी अपने बयान में 75 पार नेताओं के उत्तराधिकारी तय करने की बात कही थी, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
28 राज्यों में बदले जा चुके हैं अध्यक्ष
Advertisment
36 राज्यों में से 28 में प्रदेश अध्यक्ष बदले जा चुके हैं। यह संगठनात्मक पुनर्गठन दरअसल नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की तैयारी का हिस्सा है। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व में किस चेहरे को लाती है और क्या वह संघ की कसौटियों पर खरा उतरता है या नहीं।
BJP Election News | BJP Election Plan | pm modi | पीएम मोदी
Advertisment