Advertisment

Tamil Nadu: चेन्नई में भाजपा का प्रदर्शन, ए. राजा की अमित शाह पर किस टिप्पणी से भड़के भाजपाई

तमिलनाडु में DMK सांसद ए. राजा की कथित टिप्पणी को लेकर BJP कार्यकर्ताओं ने चेन्नई में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने राज्य बीजेपी उपाध्यक्ष नारायणन तिरुपति समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

author-image
Dhiraj Dhillon
Tamil Nadu BJP vice-president Narayanan Tirupati and several others arrested
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।  Chennai news: तमिलनाडु में DMK सांसद ए. राजा द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर की गई कथित टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चेन्नई सहित विभिन्न हिस्सों में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने तमिलनाड़ भाजपा के उपाध्यक्ष नारायणन तिरुपति समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी ए. राजा के बयान को "असंसदीय और आपत्तिजनक" बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1939999969152573611

“नेताओं को आपत्तिजनक भाषा की आदत हो गई”

BJP नेताओं ने कहा कि DMK नेताओं को बार-बार केंद्रीय नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने की आदत हो गई है, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके से हटाया और कई को एहतियातन हिरासत में लिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी और उसके बाद भाजपा के प्रदर्शन से राज्य में राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि ए. राजा माफी नहीं मांगते, तो विरोध और तेज होगा।

Advertisment

जानिए क्या है पूरा मामला

डीएमके सांसद ए. राजा ने कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को “मूर्ख” बताते हुए कहा था कि हाल में एक मुदरै में एक जनसभा को संबोधित करते हुए वे बोले कि दिल्ली और हरियाणा जीत पर कब्जा कर लिया, अब तमिलनाडु की बारी है। अन्य राज्यों में जीत के बाद भाजपा तमिलनाडु में अपनी पैठ बनाएगी। ए. राजा ने कहा था- मूर्ख, मूर्ख। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के अक‌ेले नेता हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र में भी यही हुआ, लेकिन स्टालिन अकेले नहीं हैं। उनके पीछे पेरियार, अन्ना, करुणानिधि और द्रविड़, पूरा दर्शन है। द्रविड़ वैचारिक परंपरा के सामने घबराए अमित शाह उस दर्शन को रोकने के लिए बेचैन हैं। एक भाषा और एक धर्म को ही राष्ट्र मान लेना, कैसे संभव है।

bjp DMK Chennai news
Advertisment
Advertisment