Advertisment

Delhi Election: महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देगी कांग्रेस

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली का चुनावी दंगल जीतने के लिए सभी पार्टियां पूरा दम लगा रही हैं। कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर पार्टी दिल्ली की सत्ता में आती है तो महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देगी।

author-image
Pratiksha Parashar
Delhi Assembly Election 2025

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली का चुनावी दंगल जीतने के लिए सभी पार्टियां पूरा दम लगा रही हैं। दिल्ली में रोजाना नए-नए लोक लुभावन वादों की एंट्री हो रही है। सभी राजनीतिक दल महिला वोटरों को अपने पाले में करना चाहते हैं। कांग्रेस ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर पार्टी दिल्ली की सत्ता में आती है तो महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें: भारत पहुंचा HMPV वायरस, बेंगलुरु में मिला पहला केस

प्यारी दीदी योजना का ऐलान

कांग्रेस ने प्यारी दीदी योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे।  योजना का ऐलान करते हुए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही इस योजना को मंजूरी दी जाएगी। 

Advertisment

महिला वोटरों को साधने की कोशिश

आपको बता दें कि ताजा वोटर लिस्ट के मुताबिक दिल्ली में करीब 71 लाख महिला वोटर हैं। ऐसे में महिलाएं चुनावी नतीजों की दिशा बदल सकती हैं। यही वजह है कि हर पार्टी महिला वोटरों को साधने की कोशिश कर रही है।अरविंद केजरीवाल ने चुनाव जीतने पर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद लोगों को बीजेपी के घोषणा पत्र का इंतजार है। 

महिलाओं ने बदले चुनावी नतीजे

Advertisment

गौरतलब है कि देश में पिछले कुछ समय में जिन राज्यों विधानसभा चुनाव हुए हैं, वहां उसी पार्टी की जीत हुई है, जिसने महिलाओं को आर्थिक मदद देने का वादा किया था। ऐसे में दिल्ली में आप और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने महिलाओं को आर्थिक मदद देने का वादा किया है। 

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment