Advertisment

Delhi Politics: 10 दिन से दिल्ली को नए CM का इंतजार, बुधवार को लग सकती है मुहर

दिल्ली को 19 फरवरी यानी बुधवार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा और 20 फरवरी को शानदार और भव्य समारोह में शपथ ग्रहण होगी। इसे लेकर सभी तैयारियां लगभग मुक्कमल हो चुकी हैं। शपथ ग्रहण समारोह में 30,000 से अधिक लोगों के आने की संभावना है।

author-image
Mukesh Pandit
एडिट
DELHI CM CANDIDATE
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

दिल्ली को 19 फरवरी यानी बुधवार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा और 20 फरवरी को शानदार और भव्य समारोह में शपथ ग्रहण होगी। इसे लेकर सभी तैयारियां लगभग मुक्कमल हो चुकी हैं। शपथ ग्रहण समारोह में 30,000 से अधिक लोगों के आने की संभावना है। मुख्यमंत्री और मंत्री पद के लिए कई नवनिर्वाचित विधायकों के नाम चर्चा में हैं। इनमें प्रवेश वर्मा, विजेंदर गुप्ता, रेखा गुप्ता, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा शामिल हैं। आशीष सूद के नाम पर सबसे आगे बताया जा रहा है और भाजपा शीर्ष नेतृत्व उनके नाम पर मुहर लगा सकता है।

बुधवार को लगेगी नाम पर अंतिम मुहर

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार को होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। पहले विधायक दल की बैठक सोमवार को होनी थी, लेकिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मौत की घटना में 30 लोगों की दुखद मौत के बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया था। दिल्ली के चुनाव परिणाम की घोषणा के 10 दिन बाद भी मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किए जाने को लेकर विपक्ष लगातार तंज कस रहा है। बीजेपी 26 साल से अधिक समय के बाद हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल कर दिल्ली की सत्ता में लौटी है, जिसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए गए थे। उधर, पार्टी ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक दशक लंबे शासन को समाप्त कर दिया। भाजपा ने 70 सदस्यीय सदन में 48 सीटें जीतीं, जबकि आप को 22 सीटें मिलीं। 

Advertisment

बोले विष्णु मित्तल, Delhi के लोगों ने जितना भरोसा किया, उससे ज्यादा काम करेगी भाजपा

Oath ceremony
Photograph: (IANS)

 रामलीला मैदान सज-धज कर तैयार

Advertisment

दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिपरिषद के साथ 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह शाम करीब साढ़े चार बजे होगा और इसमें बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। शपथ ग्रहण के लिए करीब 30,000 लोगों की क्षमता वाले रामलीला मैदान को सोमवार को सजाया-संवारा जा रहा था। इसकी चारदीवारी पर नया रंग-रोगन किया जा रहा था और मैदान और उसके आसपास के फुटपाथों और सड़कों की सफाई की जा रही थी। अतिथियों के लिए वीआईपी ब्लॉक सहित टेंटों के लेआउट को अंतिम रूप दिया जा रहा है. एक सूत्र ने बताया कि 26 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की जीत का जश्न मनाने के लिए करीब एक लाख लोगों के आयोजन स्थल के अंदर और बाहर मौजूद रहने की उम्मीद है। 

Delhi: भाजपा सरकार के गठन से पहले शुरू हुआ यमुना सफाई का अभियान, 4 टीयर स्ट्रेटजी तैयार

इन नामों की भी चर्चा तेज

Advertisment

मुख्यमंत्री और मंत्री पद के लिए कई नवनिर्वाचित विधायकों के नाम चर्चा में हैं। शीर्ष पद के लिए नई दिल्ली सीट से जीते  प्रवेश वर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता, रेखा गुप्ता, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा के नाम शामिल हैं। हालांकि, अब बवाना से विधायक रविंद्र इंद्राज सिंह और मादीपुर (एससी) सीट से पहली बार भाजपा के लिए जीतने वाले कैलाश गंगवाल भी इस पद के दावेदारों में शामिल हैं। पार्टी में कई लोगों का मानना ​​है कि भाजपा नेतृत्व नवनिर्वाचित विधायकों में से किसी एक को चुन सकता है, जैसा कि राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में हुआ था।

 

Advertisment
Advertisment