हरियाणा, वाईबीएन नेटवर्क।
हरियाणा नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 10 में से 9 नगर निगमों में महापौर पद पर धमाकेदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला, जिससे राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। रोहतक जैसी सीट, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता था, वहां भी BJP ने कब्जा कर लिया।
नगर निगम चुनाव के नतीजे – BJP का जलवा
नगर निगम विजेता पार्टी विजेता उम्मीदवार
रोहतक BJP राम अवतार वाल्मीकि
फरीदाबाद BJP प्रवीण बत्रा जोशी
करनाल BJP रेणु बाला गुप्ता
हिसार BJP प्रवीण पोपली
पानीपत BJP कोमल सैनी
गुरुग्राम BJP राज रानी मल्होत्रा
सोनीपत BJP राजीव जैन
यमुनानगर BJP सुमन बाहमनी
अंबाला BJP शैलजा सचदेवा
मानेसर निर्दलीय डॉ. इंदरजीत यादव (BJP को हराया)
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh में कांग्रेस का ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन, कर्ज की गठरी सिर पर, बेड़ियों में जकड़े विधायक
कांग्रेस के गढ़ में BJP का 'सर्जिकल स्ट्राइक'
रोहतक सीट पर BJP उम्मीदवार राम अवतार वाल्मीकि ने कांग्रेस प्रत्याशी सूरजमल किलोई को करारी शिकस्त दी। यह वही सीट है, जहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दशकों से दबदबा रहा है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह हार एक बड़ा झटका है।
कांग्रेस की हार पर हुड्डा का बयान
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हार पर सफाई देते हुए कहा कि यह चुनाव स्थानीय निकायों से जुड़ा था और इसके नतीजों को विधानसभा चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। हालांकि, कांग्रेस के भीतर ही इस हार को लेकर उथल-पुथल शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें: Ayodhya: नफरत फैलाने वालों को इकबाल अंसारी और आचार्य परमहंस का जवाब, राममंदिर परिसर में खेली होली
सीएम नायब सिंह सैनी का बयान
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे जनता का BJP पर बढ़ता विश्वास बताया। उन्होंने कहा, ट्रिपल इंजन सरकार (केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय) हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
क्या कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी?
BJP की यह जीत हरियाणा में उसकी मजबूत पकड़ को दर्शाती है, जबकि कांग्रेस के लिए यह हार आने वाले विधानसभा चुनावों में बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकती है। रोहतक जैसी पारंपरिक सीट पर हार कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं।