Advertisment

Ayodhya: नफरत फैलाने वालों को इकबाल अंसारी और आचार्य परमहंस का जवाब, राममंदिर परिसर में खेली होली

बाबरी मस्जिद के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी ने मंदिर पहुंचकर परिसर में आचार्य परमहंस के साथ होली खेली। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली का जश्‍न मनाया। इसे समाज में नफरत फैलाने वालों के लिए जवाब माना जा रहा है। 

author-image
Vibhoo Mishra
होली
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

अयोध्या, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

होली और जुमे के एक दिन पड़ने को लेकर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी जहां रंगों के इस त्योहार पर समाज में जहर घोल रही है वहीं इसके उलट भगवान राम की नगरी अयोध्या में होली के त्योहार में एकता और सौहार्द का रंग चढ़ता नजर आ रहा है। बाबरी मस्जिद के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी ने मंदिर पहुंचकर परिसर में आचार्य परमहंस के साथ होली खेली। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली का जश्‍न मनाया। इसे सम्माज में नफरत फैलाने वालों के लिए जवाब माना जा रहा है। 

परमहंस बोले- ये रामराज की होली 

इस मौके पर तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा क‍ि होली के त्योहार के मौके पर राममंदिर के प्रांगण में रामभक्तोंं, साधु संतों के साथ बाबरी मस्‍ज‍िद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी भी पुष्प वर्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राममंदिर परिसर में रामराज की होली हो रही है। आचार्य का कहना था कि यह मानवता की होली है। इससे रामभक्त काफी प्रसन्न हैं। रामराज की होली का दुनिया में डंका बजेगा। इसमें हमारे इकबाल अंसारी भी शामिल हैं। दुनिया में चाहे जितना नफरत फैला लें, लेकिन अब मानवता स्थापित होकर रहेगी। दुनिया में रामराज स्थापित होगा। नफरत अलविदा होगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Vrindavan Holi: गोपीनाथ मंदिर में सैकड़ों विधवा माताओं ने खेली फूल-गुलाल से होली, एकता और प्रेम का दिया संदेश

मोदी-योगी पर बना गाना गाया 

जो नफरत फैला रहे हैं, वो अपने आप राम जी के रंग में रंग जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी पर बना गाना भी गाया। उन्होंने कहा होली रंगों का त्योहार है, इसके साथ रंग बिरंगी खुशियां एक दूसरे को बांटनी चाहिए। इस दौरान साधु संतों के साथ होली खेली जा रही है। यह खुशियों की होली होती है। इससे सब खुश हैं। हमें इस त्योहार में बहुत अच्छा लगता है। इस कारण इसे मनाने के लिए इसमें शामिल हुए हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Actress Ranya Rao case: कोर्ट ने पूरी की सुनवाई, फैसला रखा सुरक्षित, पढ़ें अब तक की पूरी Inside Story

बयानबाजी करने वाले नहीं जानते क्या है होली- इकबाल 

इकबाल ने भगवा रंग के सवाल पर कहा कि उसका इस्तेमाल सबसे पहले करते हैं। हमारे यहां पहले जो चावल बनता था, उसे भगवा रंग से ही रंगते थे। होली में साधु-संतों के साथ मंदिरों और मठों में खेलता रहा हूं। उन्होंने कहा कि होली एकता और सौहार्द का त्योहार है। कुछ चंद लोग इसको लेकर बयानबाजी करते हैं। वो होली के बारे में जानते ही नहीं हैं। 

Advertisment
Advertisment