Advertisment

Bihar Elections 2025: मतदाता सूची विवाद पर बोले केसी त्यागी, "एनडीए ही जीतेगा चुनाव"

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि एनडीए की जीत तय है। विपक्ष सिर्फ हार के डर से सवाल उठा रहा है। पढ़ें पूरी खबर।

author-image
Dhiraj Dhillon
JDU- KC Tyagi

Photograph: (IANS)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, आईएएनएस। बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता केसी त्यागी ने शनिवार को राज्य में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत होगी। उन्होंने कहा, "पहले ईवीएम को लेकर सवाल उठते थे। जब भी कहीं 'इंडी गठबंधन' चुनाव हारता है, तो ईवीएम को दोष देता है।" उन्होंने कहा पिछले 20 साल से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और किसी प्रकार को कोई आरोप नहीं लगा है। लिहाजा, वहां अपनी संभावित हार को देखते हुए विपक्ष ने 'मतदाता सूची पुनरीक्षण' पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। 

हर चुनाव में होता है रिवीजन

केसी त्यागी ने कहा कि वह खुद छह बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। हर लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में सुधार होता है, जो मृत व्यक्ति हैं उनका नाम कटता है और नए लोगों के नाम जुड़ते हैं। जो वोटर दिए गए पते पर नहीं होते,उनके नाम काटे जाते हैं। यह रिवीजन उसी प्रक्रिया का हिस्सा है। विपक्ष के नेताओं को चुनाव आयोग से मिलने वाले सवाल पर उन्होंने कहा- 'इंडी' गठबंधन के नेताओं को चुनाव आयोग से निवेदन करना चाहिए, हमें इस पर कोई एतराज नहीं है।" 

चक्का जाम के कार्यक्रम पर उठाए सवाल

आगामी 9 जुलाई को प्रस्तावित चक्का जाम को लेकर के.सी. त्यागी ने कहा, "चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। उससे वार्तालाप करने की बजाय इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का काम 'इंडी' गठबंधन कर रहा है। उसके खिलाफ एनडीए गठबंधन एकजुट है और चुनाव में सफलता प्राप्त करेगा।" पटना में गोपाल खेमका की हत्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "यह घटना अफसोसजनक है और हमारे गठबंधन के लिए चिंताजनक है। ऐसी घटनाएं पहले हुआ करती थी। लेकिन हम आपको यकीन दिलाते हैं कि अपराधी कोई भी हो उसको सजा मिलेगी। वे दिन चले गए, जब अपराधी मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन कराकर छूट जाया करते थे। अब जंगल राज नहीं है, मंगल राज है।" 

ठाकरे बंधुओं की निगम चुनावों पर नजर

मराठी भाषा विवाद के मुद्दे पर के.सी. त्यागी ने कहा, "महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव सिर पर है। शिवसेना के दोनों भाई मिलकर चुनाव पर कब्जा करना चाहते हैं। इसलिए, उन्होंने भाषा का यह सवाल ऐसे वक्त पर उठाकर उत्तर भारतीयों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम किया है।" 

Politics | Election | Bihar Voter List

Bihar Voter List Election politics
Advertisment
Advertisment