Advertisment

जमात-ए-इस्लामी से समर्थन लिया...Kerala BJP अध्यक्ष ने नीलांबुर उपचुनाव पर Congress को घेरा

नीलांबुर उपचुनाव को लेकर केरल भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पार्टी को घेरा है। उन्होंने कांग्रेस पर जमात ए इस्लामी जैसे दलों का समर्थन लेने का आरोप लगाया है।

author-image
Pratiksha Parashar
Kerala BJP President
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कदेश की 5 विधानसभा सीटों पर हाल ही में हुए उपचुनावों में केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इसे लेकर केरल भाजपा के अध्यक्ष  राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पार्टी को घेरा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमात-ए-इस्लामी से समर्थन लेने के साथ-साथ राष्ट्रविरोधी होने के आरोप लगाए हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। 

Advertisment

राष्ट्रविरोधी दलों के साथ अवसरवादी राजनीति

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा, कांग्रेस ने नीलांबुर उपचुनाव में खुलेआम और औपचारिक तौर पर जमात-ए-इस्लामी से समर्थन लिया और जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि एक तरफ वे संविधान और धर्मनिरपेक्षता की बात करते हैं और दूसरी तरफ वे राष्ट्रविरोधी दलों के साथ अवसरवादी राजनीति कर रहे हैं। हाल ही में खड़गे साहब ने कहा, "जब लोग इसे भूल चुके हैं तो आप 50 साल का आपातकाल क्यों मना रहे हैं?" हम कांग्रेस की ऐसी राष्ट्रविरोधी पार्टियों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश की राजनीति को उजागर कर रहे हैं। यह पहली बार है जब कांग्रेस ने जमात-ए-इस्लामी के दबाव में उनके साथ गठबंधन की घोषणा की है।"

कांग्रेस पर निशाना 

Advertisment

केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हमने 26/11 के समय कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति देखी है, उन्होंने (कांग्रेस ने) आरएसएस को दोषी ठहराया। पहलगाम हमले के दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि यह अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के कारण हुआ। कांग्रेस और INDI गठबंधन जमात-ए-इस्लामी के साथ राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस ऐसी राजनीति कर रही है। राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस केवल तुष्टीकरण के लिए राजनीति कर रही है। यह स्पष्ट है कि कांग्रेस जमात-ए-इस्लामी से समर्थन लेती है, जिससे पता चलता है कि पार्टी को दूर से कौन नियंत्रित करता है।

by election 2025 | nilambur by election 

kerala by election 2025 nilambur by election
Advertisment
Advertisment