Advertisment

Kiren Rijiju का राहुल गांधी पर हमला, बोले- लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। बोले- यह खतरनाक साजिश है, देश इसे नहीं सहेगा।

author-image
Dhiraj Dhillon
Liren Rijiju and Rahul Gandhi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रति पक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर लोकतंत्र को कमजोर करने का षड़यंत्र रच रहे हैं, यह बहुत ही खतरनाक काम है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्हें देश की जनता नेता नहीं मानती। संसदीय कार्य मंत्री ने राहुल गांधी को आगाह किया कि जननायक बनना चाहते हैं तो राष्ट्रहित में काम करें, संवैधानिक संसथाओं पर हमला करना बंद करें।

“जब चुनाव हारते हैं तो चुनाव आयोग पर हमला करते हैं”

किरेन रिजिजू ने कहा है कि चुनाव में हार जीत लगी रहती है। कई राज्यों में कांग्रेस की सरकार भी है, लेकिन जब वह चुनाव जीतते हैं तो चुनाव आयोग ठीक हो जाता है और जैसे ही चुनाव हारते हैं तो चुनाव आयोग पर आरोप लगाने लगते हैं। अब बिहार में एसआईआर के मुद्दे पर वोट चोरी का राग अलाप रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं को धमकाने से कोई लाभ नहीं मिलता। अगर वह जननायक बनना चाहता है, तो  राष्ट्रहित में काम करें।

“सुप्रीम कोर्ट पर भी उठाते हैं उंगली”

Advertisment
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का राहुल पर हमला यहीं नहीं रुका। उन्होंने कहा- जब सुप्रीम कोर्ट से फैसला उनके मनमाफिक नहीं आता तो सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास न होने की बात कहने लगते हैं।संवैधानिक संस्थाएं जैसे न्यायपालिका, निर्वाचन आयोग और अन्य नियामक निकाय देश में लोकतंत्र नींव हैं। इन्हें कमजोर करने की कोशिश न सिर्फ शासन व्यवस्था को प्रभावित करती है, बल्कि जनता का विश्वास भी खो देती है। 

“अन्य दलों के अलावा कांग्रेस में भी राहुल के रवैये का विरोध”

Advertisment
संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर अपना वीडियो शेयर कर कहा है कि राहुल गांधी के इस रवैये का विरोध दूसरे विपक्षी दल भी कर रहे हैं। कई गैर कांग्रेसी तो खुलेआम कह रहे हैं कि संवैधानिक संस्थाओं पर इस तरह हमले करना ठीक नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी 2014 से संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ इस तरह की भाषा बोल रहे हैं। वह लगातार लोकतंत्र को कमजोर करने का षड़यंत्र रच रहे हैं, यह बचपना नहीं, बहुत ही खतरनाक है। यह भारत के लोकतंत्र पर हमला है। कांग्रेस पार्टी में इस बात का विरोध हो रहा है।
Kiran Rijiju | rahul gandhi | election commission 
rahul gandhi election commission Kiran Rijiju
Advertisment
Advertisment