/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/TwI6DmlQePh5BbHoTxD0.jpg)
Akhilesh, Yogi Aditiyanath Photograph: (Google)
अयोध्या, वाईबीएन नेटवर्क।
अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उप- चुनाव से सूबे सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है, दरअसल इस उप- चुनाव के परिणाम का असर देश की राजनीति पर होगा। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी इस उप- चुनाव को उसी नजर से देख भी रही हैं। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और अखिल भारतीय परिषद भी जान लगाए हुए हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद भी लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट पर बाजी सपा के पक्ष में चले जाने के बाद भाजपा बहुत आहत हुई और इस सीट पर जीत का सपा ने खूब प्रचार भी किया।
सपा ने भाजपा के लल्लू सिंह हो हराया था
लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने भाजपा के प्रत्याशी लल्लू सिंह को हराकर सियासी गलियारों में तहलका मचा दिया था। वह भी तक जब चुनाव से ठीक पहले अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में राम मंदिर के मुददे को खूब भुनाया लेकिन भाजपा अयोध्या में ही गच्चा खा गई, भाजपा मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव में अपनी उस हार का बदला लेना चाहती है तो सपा को लग रहा है कि फैजाबाद लोकसभा सीट पर मिली जीत को इस उप - चुनाव में जारी रहा तो आने वाले चुनावों में सपा के हाथ में भाजपा की हवा निकालने के लिए बड़ा हथियार होगा। हालांकि इस सीट से दो बार विधायक रहने के बाद अब फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद की विरासत का फायदा भी सपा प्रत्याशी को मिलने की उम्मीद है।
मिल्कीपुर उपचुनाव में बड़ा आरोप, सपा ने बूथ कैप्चरिंग का मुद्दा उठाया
इन धुरंधरों के बीच है मुख्य मुकाबला
मिल्कीपुर विधानसीट पर हो रहे उप- चुनाव में 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, हालांकि लड़ाई भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान और अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद के बीच ही मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इस उप- चुनाव में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी सूरज चौधरी उर्फ संतोष कुमार की मौजूदगी समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकती है। सपा मुखिया अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस उप- चुनाव पर सीधे नजर बनाए हुए हैं।
भाजपा ने इस हद तक की है तैयारी
मिल्कीपुर विधानसभा उप-चुनाव पर समाजवादी पार्टी पटखनी देने के लिए आरएसएस और तमाम हिंदू संंगठन जुटे हुए हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि भाजपा इस चुनाव में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती, भाजपा ने इस विधानसभा क्षेत्र के बाहर रह रहे मतदाताओं को भी मतदान के लिए बुलाया है। इन मतदाताओं की संख्या 30 हजार से अधिक बताई जा रही है।
Milkipur By Election Voting : मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, सपा-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर
क्यों हो रहा है मिल्कीपुर विधानसभा उप-चुनाव
2022 में इस सीट पर चुने गए अवधेश प्रसाद 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से सांसद चुन लिए गए थे। उसके बाद अवधेश प्रसाद ने विधानसभा सीट खाली कर दी थी। सूबे में ऐसी 10 विधानसभा सीटें खाली हुई थीं, नौ सीटों पर 20 नवंबर, 2024 को उप- चुनाव हो गए थे, लेकिन उस समय मिल्कीपुर विधानसीट पर उप- चुनाव नहीं हुआ था। विपक्षी दलों ने मिल्कीपुर का उप चुनाव टलने पर भाजपा पर हार से डरने का आरोप लगाया था।