Advertisment

Nishikant Dubey ने Rajiv Gandhi को बताया तमिल नरसंहार का जिम्मेदार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने श्रीलंका में तमिलों के नरसंहार के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जिम्मेदार ठहराया है।

author-image
Pratiksha Parashar
BJP MP Nishikant Dubey

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कभाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने एक बार फिर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। निशिकांत दुबे ने श्रीलंका में तमिल नरसंहार का जिम्मेदार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ठहराया है। इतना ही नहीं उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार को अमेरिका और रूस का गुलाम बताया है। भाजपा सांसद ने एक पत्र की प्रति शेयर की है, जो राजीव गांधी ने 1988 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति को लिखा था। 

तमिल अत्याचार का ब्यौरा है...

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए निशिकांत दुबे ने लिखा, "श्रीलंका में तमिल नरसंहार के ज़िम्मेदार राजीव गांधी जी ? नेहरु-गांधी परिवार यानि अमेरिका/रुस का गुलाम। उन्होंने आगे लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने यह पत्र अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन को फरवरी 1988 में लिखा था। पत्र में अमेरिकी दबाव में भारत-श्रीलंका में कैसे तमिल के साथ अत्याचार कर रहा है, पूरा ब्यौरा है, एक सार्वभौमिक राष्ट्र अमेरिका को क्यों बताएगा? अमेरिकी एजेंट के तौर पर भारत- रूस को अफ़ग़ानिस्तान में क्या सलाह दे रहा है, उसका ज़िक्र इस पत्र में है। सबसे महत्वपूर्ण भारत राजीव गांधी जी के समय भारतीय नौसेना के लिए जहाज़ ख़रीदने की तो बात छोड़िए किराए पर भी नहीं ले सकता था,क्यों किराए पर लिया उसका ज़िक्र है?" निशिकांत दुबे ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इस पत्र की भाषा हमें ग़ुलाम नहीं बनाती है? 

इमरजेंसी को लेकर कांग्रेस को घेरा

दो दिन पहले 25 जून को निशिकांत दुबे ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस को घेरा था। उुन्होंने पोस्ट करते हुए सवाल उठाए थे। निशिकांत दुबे ने लिखा, "चोरी और सीनाज़ोरी-आज के ही दिन ठीक 50 साल पहले कांग्रेस ने आपातकाल लगाया, मेरे परिवार सहित लाखों लोग सलाख़ों के पीछे गए। लेकिन कांग्रेस ने काग़ज़ चुरा लिया , इतिहास यह नहीं बता सकता कि आपातकाल लगा क्यूं था? मौलिक अधिकार, सम्पत्ति का अधिकार, जीने, बोलने, घूमने का अधिकार कांग्रेस ने संविधान की हत्या कर छीना क्यों था? कितने लोग मरे, कितने की नशबंदी हुई, किन निहत्थे पर गोली चली? सब गायब। मेरे पिताजी की तरह कितने लोग नौकरी से निकाले गए? सब ग़ायब। न्यायाधीश कितने कॉंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता थे, कितने लोगों को जज से निकाला गया? सब ग़ायब। रामनाथ गोयनका सहित मीडिया का क्या हाल हुआ? सब ग़ायब। अनुसूचित जाति, जनजाति का कोटा ख़त्म? सब ग़ायब। काश कांग्रेस पार्टी के सभी कुकृत्य आज की युवा पीढ़ी समझती और संविधान की हत्यारी कॉंग्रेस को मजे चखाती।

Advertisment

"Rajiv Gandhi | Congress 

Congress Rajiv Gandhi nishikant dubey
Advertisment
Advertisment