/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/11/9FLO8RI5BtjvPEtIJiRX.jpg)
Photograph: (Google)
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर कांग्रेस और नेहरू परिवार पर सीधा हमला बोला है। दुबे ने सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार करते हुए 1962 के भारत-चीन युद्ध को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। भाजपा सांसद ने अपनी इस पोस्ट में दलाली और जासूसी पर भी जल्द खुलासे के संकेत दिए हैं। मॉनसून सत्र से ठीक पहले ये बड़े खुलासे संसद में चर्चा का मुख्य आधार बन सकते हैं। बता दें कि सोमवार 21 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है। मॉनसून सत्र में इंडिया गठबंधन ने भी सरकार को घेरने की बड़ी तैयारी की है।
1. क्या आपको पता है कि 1962 चीन युद्ध के समय पूरे असम,सिक्किम,अरूणाचल को हारने वाले सेनापति ब्रज कौल तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरु जी के रिश्तेदार थे?
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 20, 2025
2. सेना की जॉंच समिति ब्रुक्श भगत रिपोर्ट के अनुसार युद्ध के बीच में ही वे दिल्ली भागे व धौला कुआँ के सेना अस्पताल में भर्ती हो गए?… pic.twitter.com/1GmlEhahRD
जानिए क्या हैं दुबे के 6 तीखे सवाल
1. 1962 के युद्ध में हार: दुबे का आरोप है कि 1962 चीन युद्ध में असम, सिक्किम और अरुणाचल खोने वाले सेनापति ब्रज कौल तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू के रिश्तेदार थे।
2. युद्ध के बीच दिल्ली भागना: उन्होंने कहा, ब्रुक्श भगत रिपोर्ट के मुताबिक युद्ध के दौरान ब्रज कौल दिल्ली भाग गए और धौला कुआं के सेना अस्पताल में भर्ती हो गए।
3. विदेशी जनरलों के हाथ में कमान: दुबे ने दावा किया कि भारतीय सेना की कमान अमेरिकी जनरल एडम और ब्रिटिश जनरल हुली के हाथों में थी। इसका जिक्र ब्रज कौल ने अपनी किताब में किया है।
4. कोर्ट मार्शल क्यों नहीं? जनरल मानकशॉ और चौधरी की रिपोर्ट के बावजूद कांग्रेस सरकार ने ब्रज कौल का कोर्ट मार्शल नहीं किया।
5. 20 अफसरों को सुपरसीड कर बने युद्ध इंचार्ज: दुबे ने सवाल उठाया कि आखिर ब्रज कौल को 20 वरिष्ठ अफसरों को दरकिनार कर युद्ध का इंचार्ज क्यों बनाया गया?
6. राहुल गांधी से सवाल: दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा,"चीन को देश में आपके परिवार ने घुसाया, अमेरिका की दलाली की, सेना को जासूसी का अड्डा बनाया। जवाब कौन देगा?"

लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं निशिकांत
बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर तमाम चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। भाजपा सांसद ने बताया कि कब- कब कांग्रेस सरकार ने अमेरिका के दवाब में अपनी कूटनीति बदली। नेहरू- गांधी परिवार ने कब- कब देश की संप्रभुता से समझौता किया।
bjp mp nishikant dubey | nishikant dubey latest news | nishikant dubey latest statement | निशिकांत दुबे आरोप | Congress
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us