Advertisment

BJP MP Nishikant Dubey का कांग्रेस पर एक और हमला, नेहरू पर CIA से समझौते के गंभीर आरोप

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और नेहरू पर CIA से समझौते और न्यूक्लियर जेनरेटर लगाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा किया कि इससे पूर्वोत्तर भारत का स्वास्थ्य संकट पैदा हुआ।

author-image
Dhiraj Dhillon
BJP MP NISHIKANT DUBEY

BJP MP NISHIKANT DUBEY Photograph: (Google)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और पंडित जवाहरलाल नेहरू पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अमेरिका के एक गोपनीय दस्तावेज में नेहरू सरकार की नीतियों से जुड़े ऐसे खुलासे हुए हैं जो पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के स्वास्थ्य और पर्यावरणीय हालात को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के गुप्त दस्तावेजों के खुलासे से यह बात  2013-14 में जनता के सामने आई। बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे अमेरिकी दस्तावेजों के सहारे लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि निशिकांत दुबे के यह खुलासे संसद के मानसून सत्र में हंगामा खड़ा कर सकते हैं। तो आईए जानते हैं कि निशिकांत दुबे ने नए खुलासे में क्या कहा?

'नेहरू-अमेरिका समझौते ने भारत को दिया कैंसर'

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर की गई पोस्ट में कहा है कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम में कैंसर, दमा, टीबी और डायबिटीज जैसी बीमारियों की जड़ में नेहरू का अमेरिका से किया गया समझौता है। नेहरू सरकार ने 1962 में अमेरिका के साथ हिमालय में न्यूक्लियर जेनरेटर लगाने का समझौता किया था, उसे होने वाले रेडिएशन ने भारत को यह बीमारियां तोहफे में दी हैं। भाजपा सांसद ने कहा है कि यह समझौता आज भी लागू हैं और पूर्वी व पूर्वोत्तर में सेहत के लिए खतरा बना हुआ है।

CBI का पहला मामला CIA से जुड़ा

अपनी पोस्ट में भाजपा सांसद ने यह भी दावा किया है कि 1963-65 में CBI की स्थापना के बाद उसका पहला मामला अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था। अंत में दुबे ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, "डूब मरो कांग्रेसियों, ये दस्तावेज अमेरिका सरकार के हैं, मनगढ़ंत नहीं। भगवान देश की रक्षा करे।"

bjp mp nishikant dubey | nishikant dubey latest news | nishikant dubey latest statement | nishikant dubey news | निशिकांत दुबे आरोप

निशिकांत दुबे आरोप nishikant dubey news nishikant dubey latest statement nishikant dubey latest news bjp mp nishikant dubey
Advertisment
Advertisment