Advertisment

कौन होंगे नए उपराष्ट्रपति? Nitish Kumar का नाम सबसे आगे, जानिए सियासी गलियारों की चर्चा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार का नाम अगले उपराष्ट्रपति के तौर पर सुर्खियों में है। क्या बिहार के सीएम छोड़ेंगे कुर्सी? पढ़ें पूरी खबर।

author-image
Dhiraj Dhillon
Nitish Kumar Chirag Paswan
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, और उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है। इसके बाद अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा। संविधान के अनुसार, उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद जल्द से जल्द नए उपराष्ट्रपति का चुनाव कराना अनिवार्य है। हालांकि, अभी तक चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं हुई है, जिसके चलते यह सवाल रहस्य बना हुआ है।

इन नामों पर हो रही चर्चा

इन सबके बीच कुछ नामों ने चर्चा में जगह बनाई है, जो जगदीप धनखड़ की जगह ले सकते हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है। नीतीश कुमार का नाम उपराष्ट्रपति पद के लिए लगातार सुर्खियों में है। कई नेताओं ने उनके नाम का समर्थन किया है। यहां तक कि एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा ने भी उन्हें इस पद के लिए मजबूत दावेदार बताया है।उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- नीतीश कुमार को अब इस्तीफा देकर अगली पीढ़ी के लिए रास्ता खोलना चाहिए। 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार की तैयारी में

दूसरी ओर, यह भी खबरें हैं कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनकर राजनीति से सम्मानजनक विदाई लेंगे या फिर बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पारी जारी रखेंगे? यह सवाल अभी अनसुलझा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
bihar politics | Jagdeep Dhankhar resignation | Bihar CM Nitish Kumar | chirag paswan
chirag paswan Bihar CM Nitish Kumar Jagdeep Dhankhar resignation bihar politics
Advertisment
Advertisment