Advertisment

Politics: राहुल गांधी के मंच से बिगड़े बोल, विपक्ष-भाजपा आमने-सामने

कांग्रेस और आरजेडी मंच से पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी पर बवाल। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- यह सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है। संबित पात्रा, चिराग पासवान और पवन खेड़ा की भी प्रतिक्रिया।

author-image
Dhiraj Dhillon
CM Yogi sambit Patra and Chirag Paswan
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने पर सियासी घमासान छिड़ गया है। आरोप है कि राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच से दरभंगा के सिमरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के ल‌िए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। वीडियो जारी होने के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। मामले में बिहार प्रदेश की भाजपा कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह कल्लू ने एफआईआर दर्ज कराई है।

योगी आदित्यनाथ का बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा- प्रधानमंत्री मोदी के लिए प्रयुक्त अभद्र भाषा अत्यंत निंदनीय एवं राजनीतिक मर्यादा का पतन है। यह केवल प्रधानमंत्री का ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों की भावनाओं का अपमान है। एक साधारण माँ ने अपने संघर्ष और संस्कारों से ऐसे पुत्र को गढ़ा है, जिसने राष्ट्र सेवा को जीवन समर्पित कर दिया और आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित हैं। बिहार की जनता लोकतांत्रिक तरीके से इस घृणित राजनीति का जवाब देगी।”

संबित पात्रा का हमला

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- लोकतंत्र में विचारधारा का विरोध होता है, शत्रुता नहीं। आज जब प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गवासी मां के लिए कटुतापूर्ण भाषा का प्रयोग किया गया है, तो कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। यह पार्टी गांधी जी की नहीं, बल्कि तथाकथित नकली गांधी परिवार की पार्टी है। राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी को ‘तू’ कहकर संबोधित कर रहे हैं। भारत अमर्यादित भाषा को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

चिराग पासवान की नसीहत

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- राजनीति में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन भाषा की मर्यादा का पालन जरूरी है। तीखा वार मर्यादित शब्दों में किया जा सकता है। पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और उनके खिलाफ इस तरह की गाली-गलौज स्वीकार्य नहीं है।

कांग्रेस का पलटवार

Advertisment

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा- ये सब ध्यान भटकाने की बातें हैं। ना हमारी परंपरा है और ना ही हम ऐसी बातें करते हैं। हमारे सवाल इतने तीखे हैं कि भाजपा जवाब नहीं दे पा रही है, इसलिए ऐसे मुद्दों को उठाया जा रहा है।

 politics | rahul gandhi | pm modi | amit shah | CM yogi | chirag paswan

politics rahul gandhi chirag paswan CM yogi amit shah pm modi
Advertisment
Advertisment