/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/19/congress-mp-priyanka-gandhi-2025-08-19-14-06-21.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी इंडिया गठबंधन ने संसद परिसर में कथित वोट चोरी और एसआईआर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। चुनाव आयोग द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को लेकर सात दिन के भीतर शपथपत्र (हलफनामा) दाखिल करने के नोटिस के बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा ने कड़ा बयान दिया है। चुनाव आयोग द्वारा हलफनामा मांगे जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा- सॉरी ये सब बकवास है।
प्रियंका बोलीं- कैसी शपथ, लोकसभा की शपथ से बड़ा कुछ नहीं
मंगलवार को मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा- कैसी शपथ? इसका समय 30-45 दिन होता है। इससे बड़ी शपथ क्या होगी जो हम लोकसभा में लेते हैं? यह हलफनामा सिर्फ एक बहाना है। जैसे ही हलफनामा दिया जाएगा, वे कहेंगे कि यह 45 दिन बाद दिया गया, इसलिए रद्द है। प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नेहरू-इंदिरा और शपथपत्र की बातें की जा रही हैं।
बोलीं- पहले राहुल गांधी के सवालों का जवाब दें
कांग्रेस सांसद प्रियंका सवाल उठाया- 100-100 लोग जीरो एड्रेस पर क्यों हैं? इतने लोग एक ही पते पर कैसे दर्ज हो सकते हैं? पहले राहुल गांधी के सवालों का जवाब दें, फिर बाकी बहाने बनाएं। हालांकि चुनाव आयोग जीरो एड्रेस की बात अपनी प्रेसवार्ता में साफ कर चुका है। चुनाव आयोग का कहना है कि जहां मतदाताओं के घर को नंबर आवंटित नहीं होता, वहां एड्रेस जीरो दर्शाया जाता है।
मोदी सरकार वोट चोरी के मुद्दे पर बात करे, जनता को इस बारे में बताए।
— Congress (@INCIndia) August 19, 2025
राहुल गांधी जी पर BJP कितने भी हमले कर ले, राहुल जी डरने वाले नहीं हैं। वे सब सह लेंगे.. लड़ते रहेंगे, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे।
चुनाव आयोग राहुल जी से जो एफिडेविट मांग रहा है, वो बिलकुल बकवास है।
चुनाव आयोग… pic.twitter.com/mfWVggFQmm
राहुल गांधी ने लगाया था वोट चोरी का आरोप
बता दें लोकसभा में नेता प्रति पक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इन्हीं आरोपों को लेकर राहुल गांधी इन दिनों बिहार में 18 दिवसीय मतदाता अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के अन्य दल भी उनके साथ हैं। 17 अगस्त से शुरू हुई मतदाता अधिकार यात्रा का आज तीसरा दिन है। इससे पहले उन्होंने 5 अगस्त को दिल्ली में प्रेसवार्ता कर वोट चोरी का आरोप लगाया था।
rahul gandhi | Bihar voter list controversy | Rahul Gandhi on Voter List | Voter Fraud Allegations | Voter List Revision | Bihar Voter Rights Yatra