Advertisment

"Rahul Gandhi बालबुद्धि, हिंदू विरोधी....पतन की ओर बढ़ रही कांग्रेस", BJP का तंज

भाजपा ने राहुल गांधी का एक वीडियो जारी किया है और निशाना साधते हुए कहा है कि राहुल गांधी की अद्भुत क्वालिटीज से कांग्रेस पतन की ओर बढ़ रही है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
Rahul Gandhi, BJP, Congress
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तानी गोलीबारी से प्रभावित लोगों से मिलने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे। राहुल गांधी ने पीड़ित परिजनों को आश्वस्त किया कि इस मुश्किल समय में वो उनके साथ हैं। स्कूली बच्चों से भी राहुल मिले और हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वो उनसे बहुत प्यार करते हैं। इस बीच भाजपा ने राहुल गांधा का एक वीडियो जारी किया है और निशाना साधते हुए कहा है कि राहुल गांधी की अद्भुत क्वालिटीज से कांग्रेस पतन की ओर बढ़ रही है।

वीडियो में क्या है? 

भाजपा द्वारा जारी वीडियो में राहुल गांधी के 5 बयानों को शामिल किया गया है। इस वीडियो में राहुल गांधी को हिंदू विरोधी मानसिकता, भ्रष्टाचारी, कार्यकर्ताओं का अपमान करने वाला, विदेश में देश का अपमान करने वाला और बालक बुद्धि वाला बताया गया है। राहुल गांधी को अलग-अलग टाइटल देते हुए, उनके पुराने बयानों को दिखाया गया है। 

लोगों ने राहुल गांधी को बताई समस्या

पुंछ पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि यह बहुत बड़ी त्रासदी है। इसमें कई लोग मारे गए। बड़े पैमाने पर संसाधनों को भी नुकसान पहुंचा है। हमने लोगों से मुलाकात की। उनका दुख-दर्द जाना। हमने लोगों की समस्या को समझने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान लोगों ने मुझे अपनी कुछ समस्याएं बताईं और मुझसे आग्रह किया कि इसे मैं राष्ट्रीय स्तर पर उठाऊं। मैं निश्चित तौर पर इसे राष्ट्रीय स्तर पर उठाऊंगा और मेरी कोशिश रहेगी कि इन लोगों की समस्या का समाधान किया जाए।

स्कूली बच्चों और मृतकों के परिवार से मुलाकात

Advertisment

राहुल गांधी ने पुंछ में स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की। उनसे कहा," आप लोग घबराइए मत। इस मुश्किल वक्त में मैं आपके साथ खड़ा हूं। मैं आप लोगों से बहुत प्यार करता हूं। आप लोगों को टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।" कांग्रेस नेता ने स्कूली बच्चों से कहा कि आप लोग इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकलने के लिए मन लगाकर पढ़ें और खूब दोस्त बनाएं। मैं आप सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा।पुंछ में, उन्होंने 12 वर्षीय जुड़वा भाई-बहनों, जोया और जैन के माता-पिता से मुलाकात की। दोनों बच्चों की पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में जान चली गई थी। 

राहुल गांधी की दूसरी जम्मू यात्रा

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य "पाकिस्तानी आक्रमण के पीड़ितों के साथ खड़ा होना" और चल रही शत्रुता की मानवीय कीमत को उजागर करना था। इसके अलावा, राहुल गांधी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में क्षतिग्रस्त हुए धार्मिक स्थलों का भी दौरा किया और लोगों से बातचीत की। बता दें कि राहुल गांधी की पहलगाम हमले के बाद यह दूसरी जम्मू यात्रा थी। इससे पहले वह 25 अप्रैल को जम्मू यात्रा पर गए थे, जहां उन्होंने कई राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात की थी और उनसे मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई थी।

इनपुट: आईएएनएस। rahul gandhi | Congress 

rahul gandhi bjp Congress
Advertisment
Advertisment