Advertisment

क्या सरकार के लिए जान की कीमत नहीं...Rajasthan में स्कूली बच्चों की मौत पर बिफरे Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरकारी स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत पर शोक जताया है। साथ ही भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं।

author-image
Ranjan Kumar
RAHUL GANDHI

RAHUL GANDHI Photograph: (x)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार (25 जुलाई 2025) को सरकारी स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत और 29 लोगों घायल होने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की भी मांग की है। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से कई मासूम बच्चों की मौत और कई अन्य का घायल होना बेहद दुखद और चिंताजनक है। 

सरकार ने शिकायतों को अनदेखा किया

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जर्जर स्कूलों की शिकायतों को सरकार ने अनदेखा किया, जिसके कारण इन मासूमों की जान गई है। इनमें से अधिकांश बच्चे बहुजन समाज के थे - क्या BJP सरकार के लिए उनकी जान की कोई कीमत नहीं है? इस घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू जता चुके हैं शोक

घटना पर PM Modi और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शोक जता चुके हैं। एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा-राजस्थान के झालावाड़ में एक स्कूल में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों-उनके परिवारों के साथ है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्राधिकारी पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा-राजस्थान के झालावाड़ में एक विद्यालय की छत गिरने से कई विद्यार्थियों की मृत्यु और घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रार्थना है कि ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दुर्घटना में घायल हुए विद्यार्थियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

क्या है पूरी घटना?

Advertisment

राजस्थान के झालावाड़ जिले में 25 जुलाई को सरकारी स्कूल की छत ढहने से 7 बच्चों की मौत हो गई है। 29 घायल हैं। यह घटना जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में हुई। बच्चे सुबह की प्रार्थना के लिए इकट्ठा हो रहे थे, तभी छत गिर गई। बच्चों को शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से मलबे से बाहर निकाला गया।

bjp pm modi rajasthan rahul gandhi
Advertisment
Advertisment