Advertisment

BJP सांसदों के हंगामे के बाद Rajya Sabha की कार्यवाही स्थगित, जानिए क्या है मामला

कर्नाटक में मुसलमानों को ठेकों में आरक्षण के मुद्दे पर BJP अध्यक्ष JP Nadda ने इसे संविधान बदलने की कोशिश बताया, उन्होंने कहा धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता।

author-image
Dhiraj Dhillon
एडिट
राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Rajya Sabha News:सोमवार को राज्यसभा में कर्नाटक में सरकारी ठेकों में मुसलमानों को आरक्षण देने के फैसले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बाद राज्यसभा दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। कर्नाटक में मुसलमानों को ठेकों में आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस फैसले को संविधान बदलने की कोशिश बताया और कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। इसके जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कोई संविधान नहीं बदल रहा है, बल्कि कांग्रेस संविधान की रक्षक है। भाजपा सांसदों के भारी हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सवाल किया कि कांग्रेस संविधान को क्यों बदलना चाहती है।

आरक्षण को कोई खत्म नहीं कर सकता: खरगे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को कोई नहीं बदल सकता और न ही आरक्षण को खत्म कर सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आरक्षण बचाने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। उन्होंने एनडीए सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भारत को तोड़ने का काम कर रहे हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा उठाकर अंबेडकर के संविधान की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा रही है। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे उसी दिन उपमुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगे।

Advertisment

भारत इसे बर्दाश्त नहीं करेगा: पात्रा

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीके शिवकुमार साधारण नेता नहीं हैं, बल्कि गांधी परिवार के करीबी हैं। पात्रा ने कहा कि नेहरू ने अपनी महत्वाकांक्षा के लिए देश का बंटवारा किया था और आज गांधी परिवार भी वही कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर मुस्लिम आरक्षण को संविधान में जगह देने की कोशिश का आरोप लगाया और कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर इसके खिलाफ थे। पात्रा ने दावा किया कि राहुल गांधी की राजनीतिक नाकामी के कारण कांग्रेस भारत को फिर से बांटना चाहती है और संविधान बदलने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

भाजपाईयों ने कांग्रेस को घेरा

Advertisment

कर्नाटक में मुस्लिमों को ठेकों पर आरक्षण के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया। राहुल गांधी को जवाब देना पड़ेगा। पहले कर्नाटक में मुसलमानों चार प्रतिशत आरक्षण दिया और अब संविधान बदलेंगे। भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने इसी मुद्दे पर प्रेसवार्ता आयोजित की और कांग्रेस को जमकर घेरा।

बोले रविशंकर प्रसाद

भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कर्नाटक मुद्दे पर सवाल किया कि मुस्लिम परस्ती में देश कहां जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शाहबानो के फैसले को पलट दिया था, तीन तलाक को समाप्त करने का बिल मुझे देश के कानून मंत्री के रूप में लाने का सौभाग्य प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था। यह एक कुप्रथा (तीन तलाक) थी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला होते हुए भी तीन तलाक को समाप्त करने के बिल का विरोध किया था। उन्होंने कह‌ा कि बड़ी पार्टियों की महिला नेत्री भी महिलाओं के लिए लाए गए कानून पर दब जाती हैं क्योंकि वोट बिगड़ जाएगा।

Advertisment

शिवकुमार के इस बयान पर हो रहा विवाद

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री शिवकुमार ने मुस्लिम आरक्षण पर एक समिट के दौरान मुस्लिमों को आरक्षण देने के लिए संविधान संसोधन की ओर इशारा किया था। उनके इसी बयान को लेकर सोमवार को संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ।

Rajya Sabha rajya sabha news rajya sabha live rajya sabha live update
Advertisment
Advertisment