रांची, वाईबीएन डेस्क। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेपीसीसी) के महासचिव राकेश सिन्हा ने
भाजपा सांसद
निशिकांत दुबे के उस 'X' पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने भारत-चीन युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति को लिखे पत्र को साझा किया था।
राकेश सिन्हा 1962 के भारत- चीन युद्ध के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र का हवाला देकर निशिकांत दुबे के द्वारा किए गए ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश यात्रा के दौरे पर निकले सर्वदलीय प्रतिमंडल में शामिल भाजपा सांसद निशिकांत दुबे लगातार पुराने दस्तावेज सार्वजनिक कर कांग्रेस पर हमलावर हैं।
जाहिलों की भाषा इस्तेमाल करने का आरोप
राकेश सिन्हा ने कहा, "
निशिकांत दुबे ने
अपनी पोस्ट में ‘गिड़गिड़ाते रहे’ जैसे जो शब्दों का इस्तेमाल किया है, यह अशिक्षित लोगों की भाषा होती है।
उन्होंने एक कदम और आगे बढ़ते हुए कहा कि निशिकांत दुबे अनपढ़ और जाहिलों की भाषा इस्तेमाल करते हैं। '
एक्स' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए राकेश सिन्हा ने मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते हैं कि उनकी पार्टी में मूर्खों की फौज है, तभी तो जब भारत का पक्ष विदेशों में रखने की बात आई, तो उन्होंने विपक्षी दलों के सांसदों को विदेश भेजा ताकि वे भारत-पाक युद्ध की स्थिति को समझा सकें।"
भारत- पाक संघर्ष विराम पर भी घेरा
राकेश सिन्हा ने आगे कहा है- “
निशिकांत दुबे जैसे लोग विदेशों में धर्मनिरपेक्षता की बात करते हैं, लेकिन भारत में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर अभद्र टिप्पणी करने से नहीं चूकते,
बेबुनियादी आरोप लगाते हैं और सांप्रदायिक का जहर उगलते हैं। इतना ही नहीं राकेश सिन्हा ने भारत- पाक सीजफायर पर मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिनसे लड़ना चाहिए था, उनसे युद्ध रोक कर संघर्ष विराम कर लिया। अब
उलूल- जुलूल बयानबाजी करके भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है।"