अहमदाबाद, वाईबीएन नेटवर्क।
गुजरात में चल रही Congress Working Committee की बैठक का आज दूसरा दिन है। बुधवार को राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे साबरमती तट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की। पहले दिन मंगलवार को देश के तमाम ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेताओं के निशाने पर भाजपा रही। कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल से कांग्रेस के तमाम कनेक्शन उजागर करने के साथ ही इस शख्सियत पर अपना दावा मजबूत करने की कोशिश की। कार्यसमिति की बैठक में संगठन पर चर्चा के दौरान इस तरह के संकेत मिले हैं कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश पर पार्टी अपना फोकस बढ़ाने जा रही है। इसके लिए कमलनाथ और अरुण यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है।
कांग्रेस में होगा मध्य प्रदेश का जलवा
बता दें कि गांधी परिवार के करीबी रहे कमलनाथ की 2023 में प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद से सक्रियता न के बराबर रही है। माना जा रहा है कि उन्हें अब राष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल किया जाएगा। अरुण यादव का प्रमोशन होने का सबसे बड़ा कारण राहुल गांधी का ओबीसी राजनीति पर फोकस माना जा रहा है, हालांकि पार्टी कहीं न कहीं अरुण यादव के जरिए मध्य प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी काउंटर करने का प्रयास करेगी। कार्यसमिति के दौरान दिग्विजय सिंह की सक्रियता भी यह संदेश देती नजर आई कि पूरी बैठक में मध्य प्रदेश फोकस में है। इसी प्रदेश से करीब 70 नेता कार्य समिति में शामिल हैं। इसका बड़ा कारण “ईजी टास्क” भी माना जा रहा है। मध्य प्रदेश में भाजपा के 66 विधायक हैं, जबकि भाजपा के 109 विधायक हैं।
सुक्खू ने शेयर किए अपने सुझाव
गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी की भावी दिशा को लेकर अपने सुझाव साझा किए। बुधवार को राष्ट्रीय अधिवेशन में वे हिमाचल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इस अधिवेशन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई कैबिनेट मंत्री और पार्टी पदाधिकारी भाग लेंगे। बुधवार शाम को मुख्यमंत्री सुक्खू का दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है, जहां वे संभवतः पार्टी हाईकमान के साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा कर सकते हैं। उनके 10 या 11 अप्रैल को शिमला लौटने की संभावना है।
प्रतिभा सिंह भी रहीं बैठक में मौजूद
प्रदेश की ओर से मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने मंगलवार को अहमदाबाद में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भाग लिया। इस बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीति, जिला कांग्रेस कमेटियों को मजबूत बनाने और उनकी जवाबदेही तय करने पर मंथन किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक में हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।