Advertisment

Weather update: जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक 5 दिन आंधी-बारिश की संभावना, दिल्ली में तेज धूप

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, 24 से 28 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी, तूफान और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 

author-image
Dhiraj Dhillon
photo

फाइल फोटो

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सोमवार से मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की से तेज बारिश हो सकती है।देश के अधिकांश हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। 22 मार्च को रायलसीमा के अनंतपुर में सबसे अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में सूरज की तपिश बढ़ेगी।

उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर

दिल्ली में सूरज की तपिश बढ़ने के आसार हैं। अगले 4 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की वृद्धि होगी। मध्य भारत और आंतरिक महाराष्ट्र में तापमान 2-4 डिग्री बढ़ सकता है। गुजरात में अगले 3 दिनों में पारा 2-3 डिग्री चढ़ेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। 24-25 मार्च को गुजरात के तटीय क्षेत्रों में लू चलने की आशंका है।

बारिश और बर्फबारी के हालात

पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, रायलसीमा, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में ओलावृष्टि हुई। उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम और मेघालय में तेज हवाएं और बारिश हुई। केरल और ओडिशा में भारी बारिश दर्ज की गई। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से दो की मौत

कोरबा जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई और चार लोग घायल हो गए। घटना प्राचीन देवी मंदिर के पास हुई, जहां बारिश से बचने के लिए छह लोग एक पेड़ के नीचे खड़े थे। बिजली गिरने से दो की मौत हो गई और चार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दिल्ली में तेज धूप का असर

Advertisment
सोमवार को दिल्ली का आसमान साफ रहेगा और दिनभर तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बुधवार से तापमान में और वृद्धि होगी, जिससे गर्मी तेज हो जाएगी और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।रविवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक था। रिज इलाके में सबसे अधिक 34.8 डिग्री तापमान रहा। आया नगर में 34.0, लोधी रोड में 33.6 और पालम में 32.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान आया नगर में सबसे कम 13.9 डिग्री रहा।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

सोमवार की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 24-28 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। 26 मार्च को कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 24-27 मार्च तक हिमाचल प्रदेश और 26-27 मार्च को उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है।
delhi ncr weather forecast delhi weather today current weather conditions
Advertisment
Advertisment