/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/mqFW13ZGH56N7Fv74XBk.jpg)
Republic Day 2025: 26 जनवरी 2025 को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया, जिसके बाद परेड शुरू हुई। कर्तव्य पथ पर देश की रक्षा शक्ति और सांस्कृतिक धरोहर का अभूतपूर्व संगम देखने को मिल रहा है। भारत दुनिया को अपनी ताकत दिखा रहा है। गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ पर पहली बार 'प्रलय मिसाइल' दिखाई दी।
प्रलय मिसाइल के जरिए देश ने दिखाई ताकत
कर्तव्य पथ पर पहली बार 'प्रलय मिसाइल' ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रलय मिसाइल दुश्मक की युद्धक क्षमता को तबाह करने में सक्षम है। यह एवियोनिक्स और गाइडेंस सिस्टम से विकसित है। यह जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल है। इसकी रेंज 400 किमी से ज्यादा है। यह मिसाइल भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित की गई है।
VIDEO | Republic Day Parade: Pralay Weapon System being displayed on Kartavya Path. The Pralay weapon system, a surface-to-surface tactical missile, was showcased during the Republic Day 2025 parade. With a range of 400 km, Pralay is designed to neutralise a wide variety of… pic.twitter.com/fl9mQKjght
— Press Trust of India (@PTI_News) January 26, 2025
इसे भी पढ़ें-Republic Day 2025: CM Yogi ने लखनऊ में फहराया तिरंगा, इतिहास के पन्नों को पलटा
कर्तव्य पथ पर परेड
तीनों सेनाओं के हेलीकॉप्टर ने परेड की शुरुआत में आसमान से फूल बरसाए। इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत की गई। परेड में भारत ने अपना दम दिखाया। कल्चर मिनिस्ट्री की 300 आर्टिस्ट के साथ वाद्य यंत्र बजाते हुए परेड निकाली गई। इंडोनेशिया के जवानों ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड निकाली। परेड के दौरान पहली सेना की टुकड़ी 61 कैवेलरी की रहीं। पैदल सेना की टुकड़ी के साथ भारतीय सेना के भारी-भरकम वाहन नजर आए। ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका मल्टी लॉन्चर रॉकेट सिस्टम की भी परेड निकाली गई। इसके बाद भारतीय सशस्त्र बल के दिग्गजों की झांकी निकाली गई, जिसने सबका ध्यान खींचा।