Advertisment

Republic Day 2025: CM Yogi ने लखनऊ में फहराया तिरंगा, इतिहास के पन्नों को पलटा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 76वें गणतंत्र दिवस पर लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए लोकतंत्र को मजबूती देने वाले सभी महान लोगों को याद किया।

author-image
Manish Tilokani
Republic Day 2025: 76th Republic Day Celebration In Uttar Pradesh by cm yogi
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

उत्तर प्रदेश, वाईएन नेटवर्क। 

Advertisment

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 76वें गणतंत्र दिवस पर लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, मैं पूरे प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूं। आज ही के दिन भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए एक संप्रभु संपन्न लोकतांत्रित गणतंत्र भारत के रूप में अपनी एक नई यात्रा को प्रारंभ करने का निर्णय लिया था। एक लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी के नेतृत्व में भारत ने एक संविधान सभा का गठन किया। संविधान के प्रत्येक अनुच्छेद को एक माला के रूप में पिरोने का उत्तरदायित्व बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी को दिया गया, जिन्होंने 26 नवंबर 1949 को एक मसौदा संविधान सभा को सौंपा और अनंत: 26 जनवरी 1950 को ये देश खुद का संविधान लागू करने में सफल हो पाया।

संविधान की ताकत

सीएम ने संबोधन के दौरान कहा कि, जो व्यक्ति जहां भी जैसे काम कर रहा है वह काम यदि वह ईमानदारी से करेगा तो देश का विकास निश्चित है। यही संविधान की ताकत भी है। भारत ने समय के साथ-साथ लोकतंत्र में जो भी मजबूती पाई है वह संविधान की वजह से है।

Advertisment

स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

वहीं मुख्यमंत्री ने बात करते हुए देश के स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया। सीएम योगी ने कहा कि, गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग व बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। इस गणतंत्र दिवस पर देश के संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। न्याय, समता और बन्धुता के मूल भाव के साथ हमारे संविधान ने 75 वर्ष की अपनी यात्रा को शानदार तरीके से तय किया है।

सोशल मीडिया पर भी दी बधाई 

Advertisment

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई प्रदेशवासियों को दी है। सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा है कि प्रदेश वासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह गौरवशाली पर्व हमारे महान संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और देश के अमर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। आइए, हम सभी संविधान द्वारा प्रदत्त कर्तव्यों के पालन हेतु संकल्पित हों।

 

Advertisment
Advertisment