Advertisment

Rahul Gandhi ने खास अंदाज में दी Akhilesh Yadav जन्‍मदिन की बधाई

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। राहुल ने अखिलेश को "PDA की बुलंद आवाज़" बताते हुए कहा कि वे न्याय और बराबरी की लड़ाई में उनके साथ हैं।

author-image
Ranjana Sharma
blast (13)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क: सपा के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश भर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। सबसे खास बधाई दी है कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अखिलेश को जन्मदिन की बधाई दी।

अख‍िलेश यादव को कहा भाई 

अखिलेश यादव के जन्‍मदिन पर राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया और लिखा कि PDA की बुलंद आवाज yadavakhilesh भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई! आप स्वस्थ रहें, खुश रहें – हम इस न्याय और बराबरी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं। राहुल गांधी के इस संदेश को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह केवल एक व्यक्तिगत बधाई नहीं, बल्कि विपक्षी एकता का संकेत भी माना जा रहा है।

क्या है PDA?

अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग को साथ लेकर चलने की रणनीति बनाई थी। इसे एक राजनीतिक पहचान आधारित अभियान बताया गया, जिसका उद्देश्य सामाजिक न्याय की लड़ाई को नया आयाम देना था। राहुल गांधी का 'न्याय और बराबरी की लड़ाई' वाला बयान इसी विचारधारा को दोहराता है। लोकसभा चुनावों के बाद जहां विपक्षी गठबंधन INDIA कुछ हिस्सों में सक्रिय और कुछ हिस्सों में सुस्त दिखा है, ऐसे में राहुल गांधी का यह संदेश एक सामाजिक और राजनीतिक एकजुटता की तरफ इशारा करता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह भविष्य में उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में सपा-कांग्रेस के तालमेल को और मज़बूती देने का प्रयास भी हो सकता है।
Advertisment

अखिलेश यादव का राजनीतिक सफर

अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को हुआ था। वे मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं और वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे। उनकी पहचान एक तकनीकी रूप से सक्षम, शिक्षित और विकासवादी सोच वाले नेता के रूप में रही है। ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ सहित कई जिलों में रक्तदान शिविर, पौधारोपण और केक काटने जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया। पार्टी कार्यालय को फूलों और झंडों से सजाया गया और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के दीर्घायु की कामना की।
Akhilesh Yadav rahul gandhi
Advertisment
Advertisment