Advertisment

Bihar में बड़ा रेल हादसा, ट्रॉली से टकराई अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन, मौत से मची चीख-पुकार

बिहार के कटिहार जिले से एक बड़ी रेल दुर्घटना की खबर सामने आई है। अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन एक रेलवे ट्रॉली से टकरा गई। हादसे से हड़कंप मच गया है।

author-image
Pratiksha Parashar
train accident
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कबिहार के कटिहार जिले से एक बड़ी रेल दुर्घटना की खबर सामने आई है। महारानी गांव के पास बरौनी से कटिहार की ओर आ रही 15910 अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन एक रेलवे ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में तीन रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक ट्रॉलीमैन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से हड़कंप मच गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जांच की जा रही है।

Advertisment

कैसे हुआ हादसा?

यह दुर्घटना काढागोला और सेमापुर स्टेशनों के बीच महारानी गांव के पास हुई, जब बरौनी से कटिहार की ओर जा रही अवध असम एक्सप्रेस ने एक रेलवे ट्रॉली को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रॉली पर सवार चार रेल कर्मचारी ट्रैक की मरम्मत का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन ने उन्हें चपेट में ले लिया। 

घायल भर्ती, हाई लेवल जांच के आदेश

Advertisment

हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन को तुरंत रोका गया और कटिहार जंक्शन पर एक घंटे से अधिक समय तक खड़ा रखा गया। ट्रेन करीब 3:20 बजे दोबारा रवाना की गई। घटना के बाद ट्रैक से ट्रॉली को हटाकर रेल परिचालन बहाल कर दिया गया है, हालांकि कुछ समय के लिए इस मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही। घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। रेल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही ट्रैक पर कार्यरत सभी रेलकर्मियों को भविष्य में अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। 

बिहार में वंदे भारत की शुरुआत

गौरतलब है कि शुक्रवार को ही पीएम मोदी ने बिहार को वंदे भारत की सौगात दी है। बिहार की राजधानी पटना से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो चुकी है। पटना से गोरखपुर जाने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस  देश की 71वीं वंदे भारत ट्रेन है। accident | Bihar news | train 

accident Bihar news train
Advertisment
Advertisment