Advertisment

Heavy Rain: उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी, गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर

उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी है। गोरखपुर, जोधपुर और शिमला समेत कई शहरों में तेज बारिश दर्ज की गई है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से नमो घाट जलमग्न हो गया।

author-image
Jyoti Yadav
Rain continues in North India
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क |भारी बारिश के कारण गोरखपुरवासियों को गर्मी से राहत मिली है। 16 -17 जुलाई की रात और सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं राजस्थान के जोधपुर के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट के साथ ही सड़कों पर पानी भरने की स्थिति बनी रही। हिमाचल प्रदेश के शिमला में और इसके आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया है कि कांगड़ा, सिरमौर, कुल्लू और मंडी जिलों में पिछले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Advertisment

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया 

IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के अनुसार, “20 से 23 जुलाई तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।” कुछ जिलों में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नमो घाट जलमग्न हो चुका है और आसपास के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। 

उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए चेतावनी

Advertisment

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और इससे लगे दक्षिण-पश्चिम बिहार में बना स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र (Well-Marked Low Pressure Area) अब एक डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है। यह डिप्रेशन वर्तमान में प्रयागराज के समीप स्थित है और धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों की ओर पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में 3 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए चेतावनी हैं, अगले 48 घंटों में असर और बढ़ेगा। अगले 2 दिनों तक यह डिप्रेशन उत्तर प्रदेश के दक्षिणी और मध्य भागों तथा उत्तर मध्यप्रदेश पर असर डालेगा। इस वजह से भारी से बहुत भारी बारिश, कुछ स्थानों पर आंधी और तेज़ हवाएं (40–50 किमी/घंटा) चलने की संभावना जताई गई है।

अलर्ट में रहें ये राज्य

उत्तर प्रदेश (प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, झांसी, कानपुर, लखनऊ आदि)
मध्य प्रदेश (सतना, रीवा, खजुराहो, दमोह, पन्ना आदि)
बिहार के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र

Advertisment

 heavy rain alert | Heavy Rain Delhi 

heavy rain alert Heavy Rain Delhi
Advertisment
Advertisment