Advertisment

Rajnath Singh का बड़ा खुलासा: बाबरी मस्जिद पर सरकारी धन खर्च करना चाहते थे नेहरू, पटेल ने रोका

वडोदरा में ‘सरदार सभा’ कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू बाबरी मस्जिद निर्माण पर सरकारी धन खर्च करना चाहते थे, लेकिन सरदार पटेल ने इसका कड़ा विरोध किया। जानें पूरी रिपोर्ट।

author-image
Dhiraj Dhillon
Rajnath Singh (7)

वडोदरा, वाईबीएन न्यूज। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को वडोदरा में आयोजित ‘सरदार सभा’ कार्यक्रम में बड़ा खुलासा करने का दावा किया। उन्होंने राजनीतिक बयान देते हुए दावा किया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बाबरी मस्जिद के निर्माण में सरकारी धन के उपयोग के पक्ष में थे, जबकि तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने इसका स्पष्ट विरोध किया था। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ही वास्तविक अर्थों में धर्मनिरपेक्ष नेता थे, वह तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास नहीं रखते थे।

गुजरात के बेटे ने खारिज किया नेहरू का प्रस्ताव

ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजनाथ सिंह ने कहा, “नेहरू ने बाबरी मस्जिद निर्माण पर सरकारी खर्च की बात उठाई थी, लेकिन गुजरात के बेटे सरदार पटेल ने इस प्रस्ताव को सख्ती से खारिज कर दिया। उन्होंने कभी सरकारी पैसे से धार्मिक संरचना बनाने का समर्थन नहीं किया।” उन्होंने आगे कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर भी नेहरू ने सवाल उठाए थे, लेकिन सरदार पटेल ने स्पष्ट किया कि सोमनाथ मंदिर पूरी तरह जनसहयोग से बना था और उसमें एक भी रुपए का सरकारी धन नहीं लगा था। हालांकि बुधवार को संसद पहुंचने पर जब मीडिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बाबरी मस्जिद को सरकारी फंडिंग वाले बयान पर सवाल किया तो वह बिना कुछ जबाव दिए मुस्कुराते हुए निकल गए।

बोले- देश के लोगों ने राम मंदिर के ल‌िए धन जुटाया

रक्षा मंत्री ने इसे अयोध्या के राम मंदिर निर्माण से भी जोड़ते हुए कहा कि देश के लोगों ने ही राम मंदिर के लिए धन जुटाया है, सरकार का इसमें कोई वित्तीय योगदान नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 नवंबर को किए गए ‘ध्वज आरोहण’ का भी उल्लेख किया और कहा कि यह धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है।

Advertisment

यूनिटी मार्च का हिस्सा थी “सरदार सभा”

‘सरदार सभा’ कार्यक्रम युवा मामलों और खेल मंत्रालय के तहत MY भारत के ‘यूनिटी मार्च’ का हिस्सा था, जिसका आयोजन सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।  defence minister rajnath singh | Vadodara news | Babri Masjid | Jawaharlal Nehru | Sardar Patel 

defence minister rajnath singh Vadodara news Jawaharlal Nehru Babri Masjid Sardar Patel
Advertisment
Advertisment