Advertisment

Ram Rahim को 12वीं बार मिली पैरोल, सिरसा डेरा पहुंचकर VIDEO से दिया संदेश

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को दिल्ली चुनावों से पहले एक बार फिर  30 दिन की पैरोल मिली है। गुरमीत सिंह पैरोल मिलने के बाद सिरसा में स्थित अपने आश्रम डेरा सच्चा सौदा पहुंचे।

author-image
Akash Dutt
ram rahim

राम राहीम को फिर से मिली परोल

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रोहतक, वाईबीएन नेटवर्क

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को दिल्ली चुनावों से पहले एक बार फिर30 दिन की पैरोल मिली है। सूत्रों के हवाले से गुरमीत सिंह पैरोल मिलने के बाद सिरसा में स्थित अपने आश्रम डेरा सच्चा सौदा पहुंचे। आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह 5:30 बजे, रोहतक की सुनारिया जेल से राम-रहीम का सात वाहनों का काफिला निकला था। डेरे में आकर सीधा वह अपनी गुफा में चला गया। 2017 में बलात्कार के मामलों में राम रहीम को दोषी करार किया गया था।

यह भी पढ़ें: BREAKING:झांसी से प्रयागराज जा रही महाकुंभ स्पेशल ट्रेन पर हमला

बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा सुनाई थी

आपको बता दें कि डेरा प्रमुख 25 अगस्त 2017 से रोहतक की सुनरिया जेल में सजा काट रहे हैं। पंचकूला की विशेष अदालत ने राम रहीम को दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि की सजा सुनाए जाने के बाद हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में राम रहीम के समर्थको ने उत्पात मचा दिया। जिसमें लगभग 40 लोगों का जान चली गई थी, और लाखों की सरकारी संपत्ति का नुकसान भी हुआ था। मामले से सजा मिलने के बाद पहली बार सिरसा डेरे में आया है।

यह भी पढ़ें: Republic Day 2025: बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी कल, टिकट और एंट्री से लेकर जानिए सब कुछ

12 बार मिल चुकी है परोल 

Advertisment

साल 2017 में सजा होने के बाद राम रहीम को अब तक 12 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। हालांकि, इसे लेकर कई बार राज्य सरकारों पर भी सवाल उठए जा चुके है। कभी राम रहीम की मां की तबीयत का हवाला तो कभी अनकी खुद की तबीयत का हवाला दिया जाता है। एक बार फिर से आरोपी राम रहीम सुनरिया जेल से पैरोल बाहर आ गया है और फिलाहाल अपने गांव सिरसा में अपने समर्थकों के मुलाकात कर रहा है।

जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम ने एक वीडियो जारी कर कहा कि परमात्मा की कृपा से अपने अनुयायियों के दर्शन के लिए वह बाहर आया हूं। इस बार वह सिरसा में आया है उसने अपने समर्थकों से सिरसा न आने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी-अपनी जगह पर रहकर दर्शन दें. सेवादारों की कही बातों पर जरूर अमल करें।

Advertisment
Advertisment