Advertisment

Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची मुंबई पुलिस

देश के कई हिस्सों में रणवीर समेत 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो के पांच जजो पर मामला दर्ज हो चुका है। विवादित बयान पर यूट्यूब ने एक्शन लेते हुए वीडियो को हटा दिया है। कई जगहों पर मामला दर्ज होने के बाद यह मामला संसद में भी गर्मा रहा है।

author-image
Jyoti Yadav
Ranveer Allahbadia
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, वाईबीएन नेटवर्क 

फेमस यूट्यबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पब्लिक डोमेन में माफी मांगने पर भी रणवीर की दाल नहीं गल सकी। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद अब मुंबई पुलिस रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंच रही है। इससे इतर मुंबई पुलिस की टीम सोमवार, 10 फरवरी की  शाम खार स्थित उस स्टूडियो से गई थी, जहां शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' की शूटिंग हुई थी। 

इसे भी पढ़ें-Ranveer Allahbadia Controversy: YouTube ने हटाया 'India's Got Latent' का विवादित वीडियो

Advertisment

रणवीर को शो से सिंगर बी प्राक ने बनाई दूरी

रणवीर की अश्लील टिप्पणी के बाद अब उनके हर कोई दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में फेमस सिंगर बी प्राक ने रणवीर से दूरी बना ली है। बता दें सिंगर रणवीर के पॉजकास्ट में गेस्ट के तौर पर आने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट जारी कर बताया कि वो रणवीर अल्लाहबादिया के शो बीयरबाइसेप्स के पॉडकास्ट में आने वाले थे। हालांकि अब उन्होंने शो में जाना कैंसिल कर दिया।

सभी जजो पर मामल दर्ज 

देश के कई हिस्सों में रणवीर समेत 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो के पांच जजो पर मामला दर्ज हो चुका है। विवादित बयान पर यूट्यूब ने एक्शन लेते हुए वीडियो को हटा दिया है। कई जगहों पर मामला दर्ज होने के बाद यह मामला संसद में भी गर्मा रहा है। बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया पर समय रैना के कार्यक्रम में माता-पिता को लेकर बेहद आपत्तिजनक कमेंट करने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक मामले को लेकर आईटी मामलों की संसदीय समिति रणवीर इलाहाबादिया को नोटिस भेजने पर विचार कर रही है। यह समिति रणवीर को समन भेज सकती है। 

इसे भी पढ़ें- चौतरफा थू-थू के बाद यूट्यूबर Ranveer Allahabadia ने मांगी माफी, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

Advertisment

वीडियो हटाने की मांग पर कार्रवाई 

रणवीर इलाहाबादिया का  'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में दिए गए आपत्ततिजनक, अभद्र और विवादित बयान पर यूट्यूब ने एक्शन लेते हुए वीडियो को हटा दिया है। इस वीडियों को लेकर मंबई, असम समेत कई जगहों पर मामले दर्ज कराए गए। महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत कई बड़े नेताओं ने मामले में कार्रवाई लेने की बात कही। यहां तक की मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी यूट्यूब को नोटिस जारी किया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी वीडियो हटाने की मांग की थी। 

इसे भी पढ़ें- "India's Got Latent' Controversy : रणवीर इलाहाबादिया समेत 5 पर कसा शिकंजा, कई राज्यों में FIR दर्ज

Advertisment
Advertisment