Advertisment

Sharmishtha Panoli Case में नया मोड़, वजाहत खान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत

शर्मिष्ठा पनोली केस में नया मोड़, वजाहत खान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत। कोलकाता पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की है। जानिए पूरा मामला।

author-image
Dhiraj Dhillon
Instagram influencer Sharmishtha Panauli

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कोलकाता, वाईबीएन डेस्क। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। इस बार मुख्य शिकायतकर्ता वजाहत खान कादरी रशीदी के खिलाफ कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन पर माँ कामाख्या और भगवान श्रीकृष्ण के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तर कोलकाता के जिला अध्यक्ष सुबोध दास ने दर्ज कराई है।

इन संगीन धाराओं में दर्ज हुआ है मुकदमा

सुबोध दास ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(A), 299, 352 और 353(1)(C) के तहत वजाहत खान पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। सुबोध दास का कहना है कि यह भाषण "घृणास्पद" है और इसे संविधान में दिए गए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत उचित नहीं ठहराया जा सकता। हालांकि, लाल बाजार पुलिस मुख्यालय ने अब तक इस शिकायत को एफआईआर का रूप नहीं दिया है।

Instagram influencer Sharmishtha Panauli - Sharmishtha Panauli
Photograph: (Google)

पिता का दावा – “मेरा बेटा निर्दोष है”

मीडिया ‌रिपोर्ट्स के मुताबिक वजाहत खान अपने घर से कल रात से लापता है। उनके पिता सआदत खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मेरा बेटा धर्मनिरपेक्ष है और किसी भी धर्म का अपमान नहीं कर सकता। शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी के बाद से हमें धमकियां मिल रही हैं और वजाहत का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक किया गया था।”

क्यों गिरफ्तार हुईं शर्मिष्ठा पनोली?

Advertisment

शर्मिष्ठा पनोली को उनके एक वायरल वीडियो के कारण गिरफ्तार किया गया था। उस वीडियो में उन्होंने बॉलीवुड के कुछ सितारों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर चुप्पी साधने का आरोप लगाया था। वीडियो में कथित तौर पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और विवाद खड़ा हो गया।

sharmishtha panoli

वीडियो हटाया, माफी मांगी, फिर भी FIR दर्ज

शर्मिष्ठा पनोली ने विवादित वीडियो डिलीट कर दिया था और बिना शर्त माफी भी मांग ली थी। लेकिन इसके बावजूद कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। FIR में आरोप है कि उन्होंने धार्मिक आधार पर नफरत फैलाने, शांति भंग करने और समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया।

Advertisment
Advertisment