/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/12/sikkim-landslide-2025-09-12-07-49-35.jpg)
यांगथांग, वाईबीएन डेस्क। पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के अपर रिम्बी में आधी रात को हुए भूस्खलन में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लापता हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों और एसएसबी जवानों के साथ मिलकर, बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर पेड़ों की लकड़ियों से एक अस्थायी पुल बनाकर प्रभावित क्षेत्र से 2 घायल महिलाओं को निकालने में कामयाबी हासिल की। रेस्क्यू का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
#WATCH सिक्किम: पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के अपर रिम्बी में आधी रात को हुए भूस्खलन में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लापता हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों और SSB जवानों के साथ मिलकर, बाढ़ग्रस्त ह्यूम… pic.twitter.com/YaLdhdf7Qe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2025
महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
सिक्किम पुलिस के अनुसार, सफलतापूवर्क नदी से महिला को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचाने के बावजूद, इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और 3 अभी भी लापता हैं। एसपी गेजिंग त्शेरिंग शेर्पा ने बताया कि पश्चिम सिक्किम के यांगथांग विधानसभा क्षेत्र के अपर रिंबी में आधी रात को हुए भूस्खलन हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों और एसएसबी जवानों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया।
तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी
पुलिस ने बताया कि भूस्खलन के समय तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और एसएसबी कर्मियों ने मिलकर बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर लकड़ी का अस्थायी पुल बनाकर दो घायल महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला था। घटना में अभी भी तीन लोग लापता हैं. यह जानकारी एसपी गेजिंग त्शेरिंग शेर्पा ने दी है। इस हादसे का वीडियो सामने आया है जो काफी डरावना है। Sikkim landslide | Sikkim natural disaster | India Aviation Disaster | india disaster news