Advertisment

यूएस का एच-1बी वीजा पर विदेश मंत्रालय ने दी बेहद सधी हुई प्रतिक्रिया

यूएस के एच-1 बी वीजा पर भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया आई है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि भारत सरकार को यूएस एच-1 बी वीजा कार्यक्रम पर प्रस्तावित प्रतिबंधों से संबंधित रिपोर्ट्स की जानकारी है। 

author-image
Mukesh Pandit
Randir EAM

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल> एक्स

नई दिल्ली, आईएएनएस।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा के नियम सख्त कर दिए। यूएस के एच-1बी वीजा पर भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि भारत सरकार को यूएस एच-1बी वीजा कार्यक्रम पर प्रस्तावित प्रतिबंधों से संबंधित रिपोर्ट्स की जानकारी है। इस उपाय के पूर्ण निहितार्थों का अध्ययन सभी संबंधित पक्षों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें भारतीय उद्योग भी शामिल हैं, जिसने एच-1बी कार्यक्रम से संबंधित कुछ धारणाओं को स्पष्ट करते हुए एक प्रारंभिक विश्लेषण पहले ही प्रस्तुत कर दिया है।

भारत और अमेरिका दोनों के उद्योगों की इनोवेशन में रुचि

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों के उद्योगों की इनोवेशन और रचनात्मकता में रुचि है और उनसे आगे के सर्वोत्तम मार्ग पर परामर्श की अपेक्षा की जा सकती है। कुशल प्रतिभाओं की गतिशीलता और आदान-प्रदान ने संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत में प्रौद्योगिकी विकास, इनोवेशन, आर्थिक विकास, प्रतिस्पर्धात्मकता और धन सृजन में अत्यधिक योगदान दिया है, इसलिए नीति निर्माता पारस्परिक लाभों को ध्यान में रखते हुए हाल के कदमों का मूल्यांकन करेंगे, जिसमें दोनों देशों की जनता के बीच मजबूत संबंध भी शामिल हैं।

रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस उपाय के परिवारों के लिए उत्पन्न व्यवधान के रूप में मानवीय परिणाम होने की संभावना है। सरकार को उम्मीद है कि अमेरिकी अधिकारी इन व्यवधानों का उचित समाधान कर सकते हैं।

प्रति वर्ष 1,00,000 डॉलर का शुल्क देना होगा

इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा प्रोग्राम में बड़े बदलाव करने के लिए एक घोषणा पत्र पर साइन किए। इस घोषणापत्र के अनुसार, अब प्रत्येक आवेदन के लिए प्रति वर्ष 1,00,000 डॉलर का शुल्क देना होगा। ट्रंप का कहना है कि इसका मकसद विदेशी कामगारों की बजाय अमेरिकी लोगों को नौकरी देना है। व्हाइट हाउस में आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारी नौकरियां हमारे नागरिकों को मिलें। हमें अच्छे कामगार चाहिए और यह कदम उसी दिशा में है।”

Advertisment

भारतीयों के परिवारों पर इसका असर पड़ सकता है

सरकार ने शनिवार को कहा कि नए अमेरिकी एच-1बी वीज़ा नियम, जिसके तहत सालाना 1,00,000 अमेरिकी डॉलर (88 लाख रुपये से ज़्यादा) का शुल्क लगाया गया है, के मानवीय परिणाम हो सकते हैं और वीज़ा धारकों के परिवारों, खासकर बड़ी संख्या में भारतीयों के परिवारों पर इसका असर पड़ सकता है।

अमेरिकी अधिकारियों से इसके प्रभाव को दूर करने का आग्रह किया है।विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, "इस कदम के मानवीय परिणाम होने की संभावना है क्योंकि परिवारों पर इसका असर पड़ेगा। सरकार को उम्मीद है कि अमेरिकी अधिकारी इन व्यवधानों का उचित समाधान कर पाएँगे।" US H1B visa news | Trump H1B Visa Fee | H1B Visa 2025

H1B Visa 2025 Trump H1B Visa Fee US H1B visa news
Advertisment
Advertisment