Advertisment

America में भारतीय छात्रों के Visa पर मंडरा रहा संकट! विदेश मंत्रालय ने दिया बड़ा बयान

अमेरिका में रहने वाले भारतीय 'मिशन वीजा' रद्द किए जाने की खबर से परेशान हैं। अब इसे लेकर विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि 'मिशन वीजा' रद्द होने संबंधित मुद्दों का सामना कर रहे भारतीय छात्रों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
fraud

Photograph: (File)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से इमिग्रेशन नियमों में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने वीजा नियम कड़े कर दिए हैं। अमेरिका में रहने वाले भारतीय 'मिशन वीजा' रद्द किए जाने की खबर से परेशान हैं। अब इसे लेकर विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि 'मिशन वीजा' रद्द होने संबंधित मुद्दों का सामना कर रहे भारतीय छात्रों के साथ लगातार संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। 

'भारतीय छात्रों का वीजा रद्द कर सकते हैं' 

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब अमेरिका में भारतीय छात्रों को स्थानीय अधिकारियों से यह जानकारी मिल रही है कि उनका वीजा रद्द किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, मिशिगन के सरकारी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले चार छात्रों में से एक भारतीय छात्र भी है, जिसने अपना स्टूडेंट वीज़ा खत्म होने के बाद देश से निकाले जाने (डिपोर्ट किए जाने) के खतरे के खिलाफ कोर्ट में केस किया है।

'छात्रों को सहायता देने के लिए संपर्क में हैं'

रणधीर जायसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हमें पता है कि कई भारतीय छात्रों को अमेरिकी सरकार से उनके एफ-1 वीजा की स्थिति के बारे में सूचना मिली है। एफ-1 वीजा छात्र वीजा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम मामले की पड़ताल कर रहे हैं। हमारे दूतावास और वाणिज्य दूतावास छात्रों को सहायता प्रदान करने के लिए लगातार उनके संपर्क में हैं।’’ जायसवाल ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के तहत कई भारतीय छात्रों को अमेरिकी अधिकारियों से उनके वीजा रद्द होने की संभावना के बारे में दी गई जानकारी के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बातें कहीं।

कांग्रेस ने बोला हमला

वीजा को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा, "American Immigration Lawyers Association द्वारा कल जारी किया गया एक प्रेस वक्तव्य भारत के लिए चिंता का विषय है। संगठन द्वारा अब तक एकत्र किए गए अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के 327 वीजा रद्द किए गए मामलों में से 50% छात्र भारतीय हैं। वीजा रद्द करने के कारण असंगत और अस्पष्ट हैं। इससे छात्रों में डर और आशंका लगातार बढ़ रही है। क्या विदेश मंत्री इस मामले को संज्ञान में लेकर अपने अमेरिकी समकक्ष के सामने यह मुद्दा उठाएंगे?"

Advertisment

एफ-1 वीज़ा में आई भारी गिरावट

इस साल अमेरिका में पढ़ाई के लिए जाने की सोच रहे विदेशी छात्रों के लिए एक और चिंता की बात सामने आई है। पहले से ही लंबा वीज़ा वेटिंग टाइम है, और अब फरवरी 2025 में अमेरिका ने जो छात्र वीज़ा (एफ-1 वीज़ा) जारी किए हैं, उनकी संख्या पिछले साल के मुकाबले करीब 30% कम हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में स्थित अमेरिकी दूतावासों ने फरवरी 2024 में जहां 514 वीज़ा दिए थे, वहीं फरवरी 2025 में सिर्फ 360 वीज़ा जारी किए गए। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा सत्ता में आने के बाद ये गिरावट देखने को मिली है।

USA visa policy 2025 Visa
Advertisment
Advertisment