Advertisment

दुनिया के सबसे शक्तिशाली Passport की लिस्ट जारी! पाकिस्तान निकला फिसड्डी, भारत को कौन सा स्थान मिला?

टैक्स और इमिग्रेशन कंसल्टेंसी नोमैड कैपिटलिस्ट ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी कर दी है। इस लिस्ट में आयरलैंड के पासपोर्ट ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं भारतीय पासपोर्ट की स्थिति कमजोर हुई है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
VISA PASSPORT

VISA PASSPORT

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

टैक्स और इमिग्रेशन कंसल्टेंसी नोमैड कैपिटलिस्ट ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी कर दी है। इस लिस्ट में आयरलैंड के पासपोर्ट ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं भारतीय पासपोर्ट की स्थिति कमजोर हुई है। नोमैड कैपिटलिस्ट पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में 199 देशों की लिस्ट में भारत का स्थान 148वां है। पाकिस्तान सबसे कमजोर देशों की लिस्ट में शामिल है।

एक पायदान पीछे हुआ भारत

नोमैड कैपिटलिस्ट पासपोर्ट इंडेक्स 199 देशों के पासपोर्ट्स की तुलना के आधार पर रैंकिंग तय करता है। पासपोर्ट रैंकिंग के पैमाने में भारत को कुल 47.5 अंक मिले हैं। भारत के साथ पूर्वी अफ्रीकी देश कोमोरोस भी 47 वें स्थान पर है। 2024 में, भारत 147वें स्थान पर था। इस साल भारत एक पायदान पीछे हो गया है। यह गिरावट भारत के पासपोर्ट की वैश्विक गतिशीलता और प्रभाव में मामूली कमी को दर्शाती है। नोमैड कैपिटलिस्ट पासपोर्ट इंडेक्स पारंपरिक पासपोर्ट रैंकिंग से अलग कई पैमानों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। 

Advertisment

नोमैड कैपिटलिस्ट पासपोर्ट इंडेक्स क्या है?

नोमैड कैपिटलिस्ट एक टैक्स और इमिग्रेशन कंसल्टेंसी फर्म है, जो हर साल पासपोर्ट इंडेक्स जारी करती है। यह इंडेक्स 199 देशों और क्षेत्रों के पासपोर्ट्स का 5 मापदंडों आधार पर मूल्यांकन करता है और उसके आधार पर कुल नंबर जोड़कर रैंकिंग तैयार करता है। इस तरह पासपोर्ट की ताकत को मापा जाता है।

किसका कितना वेटेज?

Advertisment
  • वीज़ा-मुक्त यात्रा- 50% वेटेज।
  • कराधान- 20% वेटेज।
  • वैश्विक धारणा- 10% वेटेज।
  • दोहरी नागरिकता- 10% वेटेज।
  • व्यक्तिगत स्वतंत्रता- 10% वेटेज। 

भारत की रैंकिंग और स्कोर

नोमैड कैपिटलिस्ट पासपोर्ट इंडेक्स में भारत को 47.5 का कुल अंक मिले। भारत को कराधान की श्रेणी में 20 अंक मिले। वैश्विक धारणा के लिए भारत को 20 अंक मिले। दोहरी नागरिकता के लिए 20 अंक मिले, दरअसल भारत दोहरी नागरिकता को स्वीकार नहीं करता है, जिसकी वजह से इसे कम अंक मिले। वीज़ा-मुक्त यात्रा (50%), का वेटेज सबसे ज्यादा है, लेकिन इसमें भारत का प्रदर्शन औसत रहा, जिसकी वजह से भारत कुल नंबर कम मिले हैं। 

Advertisment

आयरलैंड पहले पर, पाकिस्तान-अफगानिस्तान फिसड्डी

पासपोर्ट इंडेक्स की लिस्ट में आयरलैंड टॉप पर है, जिसे 109 अंक प्राप्त हुए हैं। आयरलैंड अपनी मजबूत गतिशीलता, टैक्स नीतियों और यूरोपीय यूनियन की सदस्यता के कारण पहले पायदान पर है। आयरलैंड के बाद स्विट्ज़रलैंड और ग्रीस दूसरे स्थान पर आये हैं, जिन्हें 108.5 अंक प्राप्त हुए हैं। पाकिस्तान सबसे कमजोर पासपोर्ट्स वाले देशों की लिस्ट में शामिल हुआ है। पाकिस्तान 195वें स्थान पर है। इराक, इरिट्रिया, यमन और अफगानिस्तान भी सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देश हैं। अफगानिस्तान सबसे आखिरी नंबर पर है, जो 199वां नंबर है।

India international news passport
Advertisment
Advertisment