नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुछ दिनों तक हल्की धुंध की चादर छाई रहेगी और आसमान बादलों से आच्छादित रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश की संभावना व्यक्त की है। आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को तेज हवा और तूफान के साथ तेज बारिश होने की हो सकती है। इसके बाद 5 फरवरी से न्यूनतम पारा 10 डिग्री और अधिकतम पारा 23 डिग्री पहुंचने की संभावना है। 6 फरवरी को न्यूनतम पारा 9 डिग्री और अधिकतम पारा 23 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस दिन लोगों को हल्की धुंध की चादर देखने को मिल सकती है।
Delhi- Ranchi Flight Delay: हंगामे के बाद गुस्साए पैसेंजर बोले- अब फ्री बीयर- खाना दो
दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आईएमडी ने घने कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे यातायात प्रभावित रहेगा। संभल कर ही ड्राइविंग करें। आने वाले दिनों में बादल छाए सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम में बदलाव का कारण सक्रिय मौसम विक्षोभ बताया जा रहा है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में दिन में तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और रात में 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आने वाले दिनों में, दिल्ली के लिए एक्यूआई प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि एक्यूआई 3 से 4 फरवरी तक बहुत खराब श्रेणी में रहेगा।
Flight Baggage Rules: सफर पर निकलने से पहले जानें Air India का बड़ा बदलाव, ध्यान से पढ़ें
दिल्ली में कितना प्रदूषण की स्थिति
दिल्ली में सोमवार सुबह 6 बजे एक्यूआई 313 था। आनंद विहार में एक्यूआई 357 था, जबकि अशोक विहार में 335 था। जहांगीरपुरी, पंजाबी बाग, पटपड़गंज और वजीरपुर में एक्यूआई 322 से 347 के बीच रहा तो विवेक विहार में सबसे अधिक एक्यूआई 359 दर्ज किया गया, जो दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीरता को दिखाता है। आर के पुरम, चांदनी चौक और नजफगढ़ में भी एक्यूआई 300 से ऊपर रहा, जिससे इन इलाकों को 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया। नोएडा और गाजियाबाद में एक्यूआई फिलहाल सांस लेने लायक बना हुआ है। गाजियाबाद में एक्यूआई औसतन 172 दर्ज किया गया है, तो ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 182 दर्ज किया गया है, जो हवा की फिलहाल बेहतर स्थिति दर्शाता है। वहीं अगर नोएडा की बात करें तो एक्यूआई 164 दर्ज किया गया है। जो सामान्य स्थित को दर्शाता है।
Delhi Metro में सफर करवा रहा बटुआ खाली? ऐसे बचाएं पैसे
सोमवार को दिल्ली में 22 डिसे तक रहा तापमान
मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 3 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं 4 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह स्थिति बार-बार बदल रही है। कभी-कभी लोगों को गर्मी का एहसास होता है और फिर एकदम से बारिश और कोहरे का सामना लोगों को करना पड़ता है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम ?
बिहार में अब गर्मा का एहसास होने लगा है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे दिन में काफी गर्मी प्रतीत हो रही है। हालांकि, मौसम के करवट लेने के संकेत मिल रहे हैं। 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है। इस दौरान बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में एक से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। आईएमडी ने राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, अररिया, मधुबनी, सुपौल, शिवहर, पूर्णिया, मधेपुरा, किशनगंज, हाजीपुर, नालंदा, वैशाली और गया समेत अन्य जिलों में सुबह शाम हल्का से घना कोहरा दिखाई दे सकता है।
हरियाणा-पंजाब में मौसम बदलेगा
हरियाणा-पंजाब में भी मौसम के मिजाज में तब्दीली के संकेत हैं। मौसम विभाग ने दोनों ही राज्यों में एक फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर बारिश की संभावना व्यक्त की थी, लेकिन ये पूर्वानुमान सफल नहीं रहा है। कुछ इलाकों को छोड़ दें तो दिन में धूप खिली हुई है, जिससे ठंड से काफी राहत है। बहरहाल, कोहरे की परत छाई रहने से यातायात में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, मौसम विभाग ने फरवरी माह में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बात कही है, जिससे बीच-बीच में मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा।
हिमाचल का मौसम
हिमाचल प्रदेश में 4 फरवरी को बादल छाए रहने और बर्फबारी का अलर्ट है। शिमला, मसूरी, कुल्लू, मनाली में भारी बर्फबारी के संकेत हैं। उधर, धर्मशाला के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी तो होगी ही साथ ही बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 5 फरवरी को भी इसी तरह के मौसम के संकेत हैं। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्ट है। राज्य के बर्फीले इलाकों में कोल्ड डे बना हुआ है।