/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/15/Kh57AQPhFBpFUiuc6rc4.jpg)
Photograph: (google)
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव व फरीदाबाद में सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में चल रही ठंडी हवाओं की वजह से उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है और लोगों की कंपकपी छूट रही है। मौसम विभाग ने बुधवार की सुबह घने और हल्की बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि शाम के वक्त बादल छाए रहने और दो बार हल्की बारिश के आसार है। आज न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। IMD ने गुरुवार को भी कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विभाग के पूरे हुए 150 साल, PM Modi ने लॉन्च किया Mission Mausam
कोहरे की वजह से ट्रेने प्रभावित
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ है। इसकी वजह से कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ ट्रेन कैंसिल भी की गई हैं। कहा जा रहा है कि कोहरे की वजह से दिल्ली में फ्लाइट में भी देरी हुई। कम विजिबिलिटी की वजह से परेशानी हो रही है। इसलिए यात्रियों से निवेदन किया जा रहा है कि वे अपडेटेड फ्लाइट जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क कर सकते हैं। घने कोहरे की वजह से बुधवार की सुबह प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार भी थमी रही।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/15/tUTatyClJgJERlibGmkR.jpg)
ये भी पढ़ें:Bangladesh Border पर गूंजे जय श्रीराम के नारे, डरकर लौटे BGB जवान
अमृतसर में पारा गिरकर 4.7 डिग्री से. तक पहुंचा
पंजाब और हरियाणा में ठंड में फिलहाल कोई कमी नहीं आई है। अमृतसर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के बाकी स्थानों में, लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.8 डिसे दर्ज किया गया। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 5.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 6.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में न्यूनतम पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
उत्तराखंड में पाला गिरने की संभावना
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग- अलग हिस्सों में जमीन पर पाला पड़ने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग- अलग हिस्सों में भी ठंड की स्थिति (Cold Day) जारी रहने की संभावना है। एक चक्रवाती सर्कुलेशन निचले लेवल पर स्थित है। इसकी वजह से15 जनवरी तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और 16 जनवरी तक केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें:इंतजार लालू और नीतीश का था, लेकिन 'खेला' कर गए Chirag Paswan, मकर संक्रांति पर ये क्या सियासी खिचड़ी पक गई!